
IND vs ENG (Photo Source: Getty)
भारत बनाम इंग्लैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज यानी रविवार, 2 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस सीरीज में भारत 3-1 की अजेय बढ़त बना चुका है और ऐसे में अब उनकी नजरें अब बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका देने पर होगी। ऐसे में इस मैच के लिए भारतीय प्लेइंग XI में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
माना जा रहा है कि, हर्षित राणा और मोहम्मद शमी की प्लेइंग XI में एंट्री हो सकती है। शमी ने सीरीज का तीसरा मैच खेला था, लेकिन वहां वो लय में नहीं नजर आए थे, जिस वजह से चौथे मुकाबले में उनकी जगह अर्शदीप सिंह को चुना गया था। वहीं हर्षित राणा पिछले मुकाबले में बतौर कन्कशन सब्स्टीट्यूट आए थे और अपनी छाप छोड़ी थी। ऐसे में शिवम दुबे भी टीम से बाहर हो सकते हैं।
शिवम दुबे को पिछले मैच में बैटिंग करते हुए चोट लगी थी, जिस वजह से वो फील्डिंग करने भी नहीं उतरे थे। ऐसे में उनकी जगह ऑलराउंडर रमनदीप सिंह को मौका मिल सकता है। इसके अलावा इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग की काफी हद तक पिछले मैच की तरह दिख सकती है।
भारतीय प्लेइंग XI में बदलाव होने के चांसेस काफी कम है। हालांकि टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों पर काफी दबाव रहेगा। संजू सैमसन और कप्तान सूर्यकुमार यादव अभी तक इस सीरीज में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। उन्हें आज के मुकाबले में रन बनाने होंगे। सैमसन के बल्ले से अभी तक सीरीज में 4 मैचों में 35 ही रन निकले हैं, वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इतने ही मैचों में 26 रन बनाए हैं।
IND vs ENG: पांचवें टी-20 मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा
WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट
बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क
पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन
IPL 2027: 3 खिलाड़ी जो MI के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं

