
Ravindra Jadeja & Joe Root (Photo Source: Getty Images)
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत शानदार अंदाज में हो चुकी है। पहला मुकाबला 6 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत जरूर मिली थी, लेकिन फिर टीम की पारी लड़खड़ा रही है।
जो रूट से इंग्लिश टीम को बड़ी उम्मीदें थी लेकिन वह रविंद्र जडेजा के खिलाफ आउट हो गए। वनडे फॉर्मेट में जडेजा ने रूट को चौथी बार अपना शिकार बनाया है। अब तक जो रूट का रिकॉर्ड कैसा रहा है, आइए आपको बताते हैं-
पहले वनडे में 19 रन पर आउट हुए जो रूट
जो रूट पारी के 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा के हाथों LBW आउट हुए। उन्होंने 31 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके की मदद से 19 रन की पारी खेली। बता दें, जडेजा ने पूरे 452 दिनों बाद वनडे फॉर्मेट में कोई विकेट लिया है। इससे पहले उन्होंने 12 नवंबर 2023 को नीदरलैंड के खिलाफ 9 ओवर में 49 रन देकर दो विकेट लिए थे। वह वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में कोई विकेट नहीं ले पाए थे।
वनडे में रवींद्र जडेजा के खिलाफ रूट का रिकॉर्ड-
वनडे में जडेजा के खिलाफ रूट के रिकॉर्ड की बात करें तो, इंग्लिश दिग्गज बल्लेबाज ने अब तक 10 पारियों में जडेजा के खिलाफ 133 गेंदों का सामना किया है। उन्होंने 28.75 की औसत, 86.46 की स्ट्राइक रेट से 115 रन बनाए हैं। जड्डू ने अब तक चार बार जो रूट को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। बता दें, वनडे में रूट को सबसे ज्यादा बार आउट न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने किया है।
मुश्किल स्थिति में हैं इंग्लैंड की टीम
अक्षर पटेल ने 33वें ओवर की आखिरी गेंद में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को आउट कर 170 के स्कोर पर विरोधी टीम को पांचवां झटका दे दिया है। बटलर ने 67 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 52 रन की पारी खेली। इससे पहले फिल साल्ट (43), बेन डकेट (32), हैरी ब्रुक (0) पवेलियन लौटे।
हरमनप्रीत कौर लगाएंगी एक अनोखी ‘डबल सेंचुरी’, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनेंगी
रोहित शर्मा की शानदार पारी से खुश हुए पुजारा, बोले ‘अब काफी राहत महसूस कर रहे होंगे कप्तान’
BAN vs AUS, 3rd T20I: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को किया 3-0 से क्लीन-स्वीप, आखिरी मैच में 7 विकेट से दी पटखनी
21 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

