Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: पहले टी20 में घातक गेंदबाजी करते हुए वरुण चक्रवर्ती ने POTM अवार्ड किया अपने नाम

IND vs ENG: पहले टी20 में घातक गेंदबाजी करते हुए वरुण चक्रवर्ती ने POTM अवार्ड किया अपने नाम

Varun Chakarvarthy (Pic Source-X)

आज यानी 22 जनवरी को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इंग्लैंड के खिलाड़ी पहले मैच में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

टीम इंडिया की ओर से शानदार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने इस मैच में इंग्लैंड के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। बता दें कि, वरुण चक्रवर्ती ने इस मैच में कप्तान जोस बटलर, हैरी ब्रूक और लियम लिविंगस्टोन का विकेट झटका। यही वजह है कि वरुण चक्रवर्ती को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया।

मैच की बात की जाए तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 132 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से कप्तान जोस बटलर ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 68 रनों की बेहतरीन पारी खेली। जोस बटलर इंग्लैंड की ओर से एकमात्र बल्लेबाज थे जिन्होंने टीम इंडिया के गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाया हुआ था।

बटलर के अलावा हैरी ब्रूक ने 17 रन बनाए जबकि जोफ्रा आर्चर 12 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इन तीन खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। आदिल रशीद 8 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इस मैच में जबरदस्त गेंदबाजी की। मेजबान की ओर से शानदार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि अक्षर पटेल ने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

टीम इंडिया ने पहले टी20 को किया अपने नाम

टीम इंडिया की ओर से इस मैच में धाकड़ सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया। अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 68 रन की मैच विनिंग पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने किसी भी इंग्लिश गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। अभिषेक शर्मा ने इस मैच की अपनी पहली ही गेंद से तगड़ा प्रहार करना शुरू कर दिया था और इंग्लिश गेंदबाजों के ऊपर दबाव बना दिया था।

टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा के अलावा संजू सैमसन ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 26 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में चार चौके और एक छक्का जड़ा। कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए। तिलक वर्मा ने 19* रन बनाए जबकि हार्दिक पांड्या ने 3* रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट झटके। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 5 मैच की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

আরো ताजा खबर

“मुंह छिपाकर जाओ” – रजाउल्लाह के स्वागत पर फूटा वसीम अकरम का गुस्सा, बोले- हम औसत दर्जे से ही खुश हो गए हैं

Wasim Akram slams Pakistan fans for hero’s welcome to Razaullah (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम...

3 बदकिस्मत खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए

3 players IND’s ODI squad against West Indies (Image credit Twitter – X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी। इसके लिए...

21 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ‘उम्र बस एक नंबर है’ – चेतन शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा का समर्थन किया शर्मा ने...

BCB ने घरेलू क्रिकेट के नए ढांचे को दी हरी झंडी; 6 टीमों और 3 फॉर्मेट के टूर्नामेंट में होगी कॉर्पोरेट भागीदारी

BCB (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने घरेलू क्रिकेट को नए तरीके से आयोजित करने के लिए छह टीमों वाली नई प्रतियोगिता को मंजूरी दे दी...