Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: पहले टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ विस्फोटक पारी का श्रेय अभिषेक शर्मा ने युवराज, लारा और विटोरी को दिया

IND vs ENG पहले टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ विस्फोटक पारी का श्रेय अभिषेक शर्मा ने युवराज लारा और विटोरी को दिया

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला गया। बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम ने गेंदबाजी और उसके बाद बल्लेबाजी के दम पर, इंग्लैंड के खिलाफ एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से जीत हासिल की।

तो वहीं भारतीय टीम को यह जीत दिलाने में बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने अहम भूमिका निभाई। मुकाबले में उन्होंने 34 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 79 रनों की तूफानी पारी खेली। दूसरी ओर, इस कमाल की पारी का श्रेय युवा बल्लेबाज ने पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह, ब्रायन लारा और डेनियल विटोरी को दिया है।

यह भी पढ़े:- IND vs ENG: अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी ने जीत लिया आकाश चोपड़ा का दिल, पूर्व खिलाड़ी ने युवा बल्लेबाज की तुलना रोहित शर्मा से की

अभिषेक शर्मा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में जीत हासिल करने के बाद, अभिषेक शर्मा ने पोस्ट मैच के दौरान हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा- मेरा मानना ​​है कि मैं इस मामले में बहुत भाग्यशाली हूं। मैं सबसे पहले युवी पाजी (युवराज सिंह) के साथ काम कर रहा था। आगे बढ़ते हुए, मेरे पास ब्रायन लारा थे, जिन्होंने SRH में वास्तव में मेरी मदद की।

फिर आगे बढ़ते हुए, डेनियल विटोरी बहुत सरल थे, वह चाहते थे कि हर कोई खुद को अभिव्यक्त करे, और मुझे लगता है कि इससे मुझे अपने शॉट्स खेलने की आजादी मिली। तो जाहिर है, युवराज सिंह, ब्रायन लारा और यहां तक ​​कि गौती भाई भी इस समय चाहते हैं कि मैं जिस तरह से खेलूं, उसी तरह अपना टैलेंट दिखाऊं और अपने गेम को सपोर्ट करूं।

अभिषेक ने आगे कहा- मैं खुद को व्यक्त करना चाहता था, कप्तान और कोच का विशेष उल्लेख, युवाओं के रूप में उन्होंने हमें जो आजादी दी है वह जबरदस्त है। जब मैं पहली बार भारतीय टीम में आया तो मेरी योजना सरल थी, जैसे मैंने आईपीएल में खेला था, वैसे ही खेलूंगा। बस अपने आप को अभिव्यक्त करें, अपने शॉट्स मारें, यहां तक ​​कि पहली गेंद से मारे।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...