Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: पहले टी20 के लिए इंग्लैंड टीम का हुआ ऐलान, प्लेइंग XI में इन धाकड़ खिलाड़ियों को मिली जगह

IND vs ENG: पहले टी20 के लिए इंग्लैंड टीम का हुआ ऐलान, प्लेइंग XI में इन धाकड़ खिलाड़ियों को मिली जगह

England Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है।

इस टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने जोस बटलर को अपना कप्तान नियुक्त किया है। भारत के खिलाफ पहले मैच में इंग्लैंड की ओपनिंग बेन डकेट और फिल साल्ट करते हुए नजर आएंगे। फिल साल्ट इस टी20 सीरीज में इंग्लैंड की विकेटकीपिंग भी करेंगे। कप्तान जोस बटलर को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। नंबर चार पर अनुभवी ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टोन और नंबर पांच पर युवा खिलाड़ी जैकब बेथल को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

जेमी ओवरटन को भी टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाजों में ग्स एटकिनसन और जोफ्रा आर्चर को घातक गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है। मार्क वुड ने भी प्लेइंग XI में अपनी जगह पक्की की है। स्पिनर के रूप में अनुभवी आदिल रशीद को टीम में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़े:- IND vs ENG Dream11 Prediction, 1st T20I

यह रही इंग्लैंड की प्लेइंग XI भारत के खिलाफ पहले टी20 के लिए:

फिल साल्ट (WK), बेन डकेट, जोस बटलर (C), हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टोन, जैकब बेथल, जेमी ओवरटन, ग्स एटकिनसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और मार्क वुड ।

इंग्लैंड की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन पिछले कुछ समय से व्हाइट बॉल क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। टीम के ऐसे कई खिलाड़ी है जिन्होंने फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में भी भाग लिया हुआ है और उन्होंने घातक प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता है। अब भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैच की टी20 सीरीज में भी सभी खिलाड़ी धुआंधार प्रदर्शन करने को देखेंगे।

इन दोनों टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज के बाद तीन मैच की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी जिसकी शुरुआत 6 फरवरी से हो रही है। आगामी सीरीज में टीम इंडिया की टी20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है।

Disclaimer: इस जानकारी की समीक्षा करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपने स्वयं के निष्कर्ष निकालें।

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले नेट्स में गरजे वैभव सूर्यवंशी; भारतीय स्टार गेंदबाजों की जमकर की धुनाई, देखें वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi Smashes Senior India Bowlers in Nets Ahead of England T20Is (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20आई से पहले डरहम में भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान...

ENG vs IND 1st T20I, Weather Report: बारिश की भेंट चढ़ेगा पहला मैच? मौसम रिपोर्ट पर डालें एक नजर

ENG vs IND, 1st T20I: Weather Report (image via getty) आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से मिली ऐतिहासिक हार के बाद, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ...

बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर भावुक संदेश...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए पूर्व सेलेक्टर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, सूर्यवंशी को नहीं दी जगह

IRE vs IND 2026(Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग XI का...