Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: नीतीश कुमार रेड्डी ने SRH के अपने साथी अभिषेक शर्मा के मैच विनिंग शतक को लेकर किया शानदार कमेंट, आप भी देखें इसे

Abhishek Sharma (Pic Source-X)

भारतीय टीम के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 2 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 13 छक्कों की मदद से 135 रन की धुआंधार पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने इस मैच में इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई।

शानदार खिलाड़ी की इस पारी को लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के उनके टीम के साथ ही नीतीश कुमार रेड्डी ने खास कमेंट किया है। यह दोनों ही खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में दो सीजन सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल चुके हैं। नीतीश कुमार रेड्डी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिषेक शर्मा की इस पारी की जमकर प्रशंसा की है।

नीतीश कुमार रेड्डी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की जिसमें उन्होंने लिखा कि, ‘मेंटल ना कोडुकु।’

यह रही नीतीश कुमार रेड्डी की इंस्टाग्राम स्टोरी:

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से इन दोनों ही खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था और तमाम फैंस का दिल जीता था। यही नहीं आईपीएल 2025 में भी नीतीश कुमार रेड्डी और अभिषेक शर्मा को साथ में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा।

इन दोनों की शानदार खिलाड़ियों की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। हालांकि फाइनल में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हैदराबाद फ्रेंचाइजी के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि यह दोनों ही खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में है और आगामी सीजन में भी इन्हें अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है। आगामी सीजन में अभिषेक शर्मा को एक बार फिर से ट्रेविस हेड के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग करते हुए देखा जा सकता है।

अभिषेक शर्मा की इस पारी की वजह से टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 247 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड 97 रन पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ इंडिया ने टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...