Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: नागपुर मैच को टीम इंडिया ने किया अपने नाम, इंग्लैंड के खिलाफ किया जबरदस्त प्रदर्शन

IND vs ENG: नागपुर मैच को टीम इंडिया ने किया अपने नाम, इंग्लैंड के खिलाफ किया जबरदस्त प्रदर्शन

Team India (Pic Source-X)

आज यानी 6 फरवरी को टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को टीम इंडिया ने चार विकेट से अपने नाम किया। पहले वनडे में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इंग्लैंड पहले वनडे में अपनी छाप नहीं छोड़ पाई।

इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 248 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान जोस बटलर ने चार चौकों की मदद से 52 रन बनाए जबकि जैकब बेथेल ने 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रन का योगदान दिया। फिल साल्ट ने 26 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 43 रन की विस्फोटक पारी खेली।

बेन डकेट ने 32 रन बनाए जबकि जोफ्रा आर्चर ने 21* रनों का योगदान दिया। अनुभवी बल्लेबाज 19 रन ही बना पाए। टीम इंडिया की ओर से हर्षित राणा ने 7 ओवर में 53 रन देकर 3 विकेट झटके जबकि रवींद्र जडेजा ने 9 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया।

पहले वनडे को टीम इंडिया ने जीता

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने इस मैच को 39 ओवर के भीतर ही जीत लिया। कप्तान रोहित शर्मा बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और दो रन बनाकर आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ 15 रन बनाए। दो विकेट जल्द गिरने के बाद श्रेयस अय्यर ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 59 रन की तूफानी पारी खेली। श्रेयस अय्यर के अलावा शुभमन गिल ने 14 चौकों की मदद से 87 रन बनाए।

अक्षर पटेल ने 52 रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी के दौरान अक्षर पटेल ने 6 चौके और एक छक्का जड़ा। केएल राहुल बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और दो रन के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट झटके जबकि जोफ्रा आर्चर और जैकब बेथेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैच की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG 2026: भारतीय टीम को सुलझानी होगी स्पिन डिपार्टमेंट की गुत्थी – सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम इंडिया को अपने स्पिन विभाग को लेकर जल्द फैसला...

India Tour of Ireland 2026: जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच, लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

Ireland vs India 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम जून 2026 में आयरलैंड दौरे पर दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस छोटी लेकिन रोमांचक सीरीज का...

भीषण गर्मी से बचने के लिए BCCI का बड़ा कदम, 2027 से जल्दी शुरू हो सकता है IPL

BCCI mulling to start IPL 2027 early, hold Final by May 15 (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 2027 सीजन से इंडियन प्रीमियर लीग के शेड्यूल में बड़े बदलाव...

‘टीम को एक लीडर के तौर पर उनकी जरूरत है’ – माइकल वॉन चाहते हैं कि बेन स्टोक्स कप्तान के तौर पर वापसी करें

Michael Vaughan wants Ben Stokes to return as England captain (image via getty) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बेन स्टोक्स को इंग्लैंड का कप्तान बने रहने का समर्थन...