
IND vs ENG 2nd T20I Playing XI: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (25 जनवरी) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच से पहले भारत के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स हैं कि ट्रेनिंग सेशन के दौरान सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टखने में चोट लग गई है, जिस वजह से उनका इस मैच में खेलना मुश्किल है।
ऐसे में सवाल यह है कि अगर अभिषेक शर्मा चोट के चलते इस मैच से बाहर होते हैं तो उनकी जगह पारी का आगाज कौन करेगा। बता दें, भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन किया है जिसमें सिर्फ दो ही सलामी बल्लेबाज हैं, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा। सैमसन ने हाल ही में टी-20 में ओपनिंग करना शुरू किया है।
ऐसे में तो अब भारत के पास एक ही विकल्प है, अब वो तिलक वर्मा से ओपनिंग करवा सकते हैं। तिलक ने अपने करियर में बहुत ही कम मैचों में ओपनिंग की है, लेकिन वह नंबर-3 पर कई मैच खेले हैं, ऐसे में उन्हें नई गेंद से खेलने का अनुभव है। उनका वो अनुभव आज के मैच में काम में आ सकता है। इसके अलावा अभिषेक शर्मा की जगह प्लेइंग XI में वॉशिंगटन सुंदर या ध्रुव जुरेल को शामिल किया जा सकता है।
वहीं फैंस को मोहम्मद शमी की वापसी का भी इंतजार होगा। वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद चोट से परेशान चल रहे शमी का 14 महीने बाद भारतीय टीम में सिलेक्शन हुआ है, हालांकि आगामी चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए भारतीय टीम मैनेजमेंट उनके साथ कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती। हालांकि, चेन्नई की पिच वैसे भी स्पिन फ्रैंडली होती है, ऐसे में शमी का दूसरे टी20 में भी खेलना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है।
IND vs ENG: दूसरे टी-20 मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती
WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट
बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क
पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन
IPL 2027: 3 खिलाड़ी जो MI के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं

