Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: ‘दिमाग कहां है तेरा?’: हर्षित राणा की इस हरकत पर आगबबूला हुए रोहित शर्मा, आप भी देखें वीडियो

IND vs ENG: ‘दिमाग कहां है तेरा?’: हर्षित राणा की इस हरकत पर आगबबूला हुए रोहित शर्मा, आप भी देखें वीडियो

Rohit Sharma (Pic Source-X)

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 304 रनों का स्कोर बनाया है। जवाब में भारत ने भी काफी अच्छी शुरुआत की है और रोहित शर्मा व शुभमन गिल की सलामी जोड़ी शानदार बल्लेबाजी कर रही है।

बहरहाल, इंग्लैंड की पारी के दौरान रोहित शर्मा हर्षित राणा के एक हरकत से काफी निराश दिखें और उन्होंने युवा खिलाड़ी को जमकर फटकार लगाई। बता दें कि, इंग्लैंड की पारी के 32वें ओवर में हर्षित राणा ने जोस बटलर को लगातार 4 डॉट गेंदें फेंकी। पांचवीं गेंद भी डॉट थी, लेकिन हर्षित राणा ने जैसे ही गेंद को पकड़ा उन्होंने बटलर की ओर गेंद फेंक दी।

विकेटकीपर केएल राहुल गेंद पकड़ नहीं पाए और इंग्लैंड को मुफ्त में चार रन मिल गए। भारतीय टीम के खिलाड़ी यह देख दंग रह गए। इसके बाद जब हर्षित राणा अगली गेंद फेंकने वापस जा रहे थे, तब रोहित शर्मा को यह बोलते हुए सुना गया कि,’दिमाग कहां है तेरा?’

देखें वीडियो-

टीम इंडिया को दूसरा वनडे जीतने के लिए 305 रनों की जरूरत

मैच की बात की जाए तो इंग्लैंड ने भारत के सामने 305 रनों का लक्ष्य रखा है। मेहमान टीम की ओर से जो रूट और बेन डकेट ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। वहीं भारत के लिए अनुभवी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने 10 ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले टीम इंडिया ने पहले वनडे में इंग्लैंड को चार विकेट से हराया। दूसरे वनडे में भी उन्होंने मैच में पकड़ बनाई हुई है। इंग्लैंड को अगर इस वनडे सीरीज में बने रहना है, तो उन्हें दूसरे वनडे को जीतना बेहद जरूरी है। फिलहाल तीन मैचों की वनडे सीरीज में मेजबान इंडिया 1-0 से आगे है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों...

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...