Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: तीसरे वनडे में उत्साहित अर्शदीप सिंह ने मैच के दौरान जमकर किया ‘Gangnam’ स्टाइल डांस, आप भी देखें वीडियो

IND vs ENG तीसरे वनडे में उत्साहित अर्शदीप सिंह ने मैच के दौरान जमकर किया Gangnam स्टाइल डांस आप भी देखें वीडियो

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 12 फरवरी को खेला गया था। इस मैच को टीम इंडिया ने 142 रन से अपने नाम किया। टीम के सभी स्टार खिलाड़ियों ने मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया। वही मैच से भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह यूनिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, मैच के दौरान जब अर्शदीप सिंह बाउंड्री लाइन के पास खड़े हुए थे, तो ब्रेक के दौरान उन्हें फेमस ‘Gangnam’ स्टाइल डांस करते हुए देखा गया। यही नहीं बाउंड्री रोप के पास बैठे एक फैन ने अर्शदीप सिंह का वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर अर्शदीप सिंह के डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो:

View this post on Instagram

A post shared by Dhoni Super Fan RamBabu (@dhonisuperfan)

भारत ने वनडे सीरीज को किया क्लीनस्वीप

तीसरे वनडे की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 356 रन बनाए। मेजबान की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक रन बनाकर आउट हो गए थे। पहला विकेट जल्द गिरने के बाद टीम इंडिया की ओर से शुभमन गिल और विराट कोहली ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 116 रनों की बहुमूल्य साझेदारी की। विराट कोहली ने तीसरे वनडे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए।

विराट कोहली के अलावा बेहतरीन सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए मैच विनिंग शतक जड़ा। शुभमन गिल ने तीसरे वनडे में 102 गेंद में 14 चौके और तीन छक्कों की मदद से 112 रनों की विस्फोटक पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 40 रनों का योगदान दिया। हार्दिक पांड्या तीसरे वनडे में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 17 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम 214 रन पर ही ढेर हो गई। इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट ने 34 रनों की पारी खेली, जबकि फिल साल्ट ने 23 रनों का योगदान दिया। Tom Banton ने 38 रन बनाए। वहीं गस एटकिंसन ने 38 रनों का योगदान दिया। टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट झटके, जबकि वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

আরো ताजा खबर

IND W vs ZIM W 2026, 1st ODI: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND W vs ZIM W 2026, 1st ODI: Zimbabwe opted to bat first (image via JioHotstar) 23 अक्टूबर, शुक्रवार को वडोदरा के कोटांबी के बीसीए स्टेडियम में इंडिया विमेन बनाम...

NZ vs IND: चोट के कारण दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन, प्लेइंग XI में होगी वैभव सूर्यवंशी की एंट्री?

NZ vs IND 2026: Ishan Kishan Ruled Out of 2nd T20I (image via getty) क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई मैच से पहले टीम इंडिया को...

NZ vs IND 2026, 2nd T20I: न्यूजीलैंड बनाम भारत दूसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026, 2nd T20I: Match Preview (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम 24 अक्टूबर, शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20आई...

23 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: श्रीलंका ने ब्रूक के रिकॉर्ड दोहरे शतक को पीछे छोड़ते हुए ऐतिहासिक चेज किया गुरुवार, 22 अक्टूबर को रावलपिंडी...