Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: जाने आखिर क्यों अहमदाबाद में खेले जा रहे तीसरे वनडे में दोनों टीमों के खिलाड़ी ग्रीन आर्मबैंड पहने हुए हैं?

IND vs ENG जाने आखिर क्यों अहमदाबाद में खेले जा रहे तीसरे वनडे में दोनों टीमों के खिलाड़ी ग्रीन आर्मबैंड पहने हुए हैं

Rohit Sharma (Pic Source-X)

टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरा और अंतिम वनडे मैच खेल रही है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया की बात की जाए तो उन्होंने काफी अच्छी शुरुआत की है और इंग्लैंड के ऊपर दबाव बनाया हुआ है।

इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बात की घोषणा की थी कि टीम एक पहल के साथ मैच में खेलने के लिए उतरेगी। बीसीसीआई ने अंग दान के कारण को सपोर्ट करते हुए ‘अंग दान करें, जीवन बचाए की पहल की घोषणा की थी।’

यही वजह है कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों को इस मैच में ग्रीन आर्मबैंड पहनकर खेलते हुए देखा जा सकता है। इसके जरिए तमाम खिलाड़ी लोगों को उनके अंग दान करने की अपील कर रहे हैं। यही नहीं पहल के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी कहा कि वह भी अपना अंग दान जरूर करेंगे।

यह भी पढ़े:- IND vs ENG: तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की प्लेइंग XI में हुए तीन बदलाव

तीसरे वनडे में भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली ने जड़ा शानदार अर्धशतक

बता दें कि तीन मैच की वनडे सीरीज में टीम इंडिया इस समय 2–0 से आगे है। इन दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच नागपुर में खेला गया था जिसको मेजबान भारत ने चार विकेट से अपने नाम किया था जबकि दूसरे वनडे को टीम ने चार विकेट से जीता। दूसरे वनडे में शतक जड़ने वाले भारतीय कप्तान तीसरे मैच में बिना खाता खोले पहली गेंद पर आउट हो गए।

रोहित शर्मा तीसरे वनडे में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। हालांकि पहला विकेट जल्द गिरने के बाद अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए 116 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों के ऊपर लगातार दबाव बनाए रखा और अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया है।

विराट कोहली ने तीसरे वनडे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया काफी अच्छी स्थिति में है और अगर इंग्लैंड को मैच जीतना है तो उन्हें यहां से धमाकेदार वापसी करनी बेहद जरूरी है। इंग्लैंड टीम इस मैच को जरूर जीतना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy: मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी, ईस्ट जोन की जीत के साथ सिलेक्टर्स को दिया कड़ा संदेश

Mohammed Shami Makes Strong Case for India Recall with Fiery Duleep Trophy Spell (image via X) मंगलवार, 1 सितंबर को अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बीसीसीआई सिलेक्शन कमिटी को...

टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड में तीन 4-दिवसीय मैच खेलेगी इंडिया ‘A’ टीम

India A Set for Three Four-Day Clashes in New Zealand Tour (Image credit Twitter – X) IND ‘A’ vs NZ ‘A’: भारतीय क्रिकेट टीम की न्यूजीलैंड दौरे की तैयारियों को...

प्रभसिमरन सिंह का बल्ला गरजा, 47 गेंदों में ठोके नाबाद 125 रन; जालंधर ने 265 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट किया आसानी से पार

Prabhsimran Singh Unleashes T20 Mayhem in Mohali (imge via X) मंगलवार, 1 सितंबर को मोहाली के पीसीए आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 के एक रोमांचक मैच में,...

ENG vs PAK: तीसरे टेस्ट से पहले Babar Azam को तेज बुखार, पाकिस्तान टीम में 8वें बदलाव की आशंका

ENG vs PAK: Babar Azam Suffers Fever Scare Ahead of Edgbaston Test (image via getty) इंग्लैंड के मुश्किल दौरे पर पाकिस्तान को एक और झटका लगा है। 9-13 सितंबर के...