Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: “जानना चाहता हूं कि रोहित भाई क्या सोच…”, मैच विनिंग पारी के बाद शुभमन गिल का बड़ा बयान

IND vs ENG जानना चाहता हूं कि रोहित भाई क्या सोच मैच विनिंग पारी के बाद शुभमन गिल का बड़ा बयान

Shubman Gill (Photo Source: Getty Images)

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 6 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। इंग्लैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.4 ओवरों में 248 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में भारत ने 38.4 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर 4 विकेट से जीत दर्ज की।

भारतीय उप-कप्तान शुभमन गिल ने 96 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 87 रन की शानदार पारी खेल प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। मैच के बाद शुभमन ने पारी के दौरान अपने फेवरेट शॉट का खुलासा किया और बताया कि रोहित शर्मा ने उन्हें बैटिंग को लेकर इनपुट देने में कोई भी संकोच न करने के लिए बोला है।

मैच के बाद शुभमन गिल ने दिया यब बयान

प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिलने के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए शुभमन गिल ने कहा,

“मैं बस सकारात्मक रहने की कोशिश कर रहा था। मुझे लगा कि नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों के लिए कुछ तो है। यह उनकी तरफ से (अटैक करने के लिए) एक अच्छा फैसला था। मुझे लगता है कि जब मैं 70 के आसपास बल्लेबाजी कर रहा था, तब मैंने जो पुल मारा, वह मेरा पसंदीदा था। जब स्पिनर गेंदबाजी कर रहे थे, तो पिच थोड़ी दोहरी गति वाली थी। हमने विकेट के स्क्वायर पर रन बनाने की कोशिश की। मैं बस यह जानना चाहता हूं कि रोहित भाई किस तरह से सोच रहे हैं और फिर जो भी इनपुट मेरे पास है, उसे देना चाहता हूं। उन्होंने मुझे इनपुट देने में संकोच न करने के लिए कहा है।”

अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर ने भी खेली शानदार पारी

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल के बल्ले से भी शानदार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। भारत ने 19 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद शुभमन और श्रेयस अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी हुई। उन्होंने 36 गेंदों में 9 चौके और दो छक्कों की मदद से 59 रन की तूफानी पारी खेली। फिर अक्षर पटेल ने भी घातक फॉर्म दिखाते हुए 47 गेंदों में 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन ठोक दिए।

আরো ताजा खबर

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...