Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: चौथे टी20 से पहले टीम इंडिया के कैंप से बड़ी खबर आई सामने, यह धाकड़ खिलाड़ी हुआ पूरी तरह से फिट

IND vs ENG: चौथे टी20 से पहले टीम इंडिया के कैंप से बड़ी खबर आई सामने, यह धाकड़ खिलाड़ी हुआ पूरी तरह से फिट

Rinku Singh (Photo Source: Getty Images)

इस समय टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज खेल रही है। अभी तक इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच खेले जा चुके हैं और टीम इंडिया इस टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है। अब इन दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 31 जनवरी को खेला जाएगा। आगामी मैच से पहले टीम इंडिया के लिए एक खुशखबरी है।

धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह आगामी मैच के लिए पूरी तरह से फिट है। रिपोर्ट का मानना है कि चौथे टी20 में उन्हें भी टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि, चोटिल होने की वजह से रिंकू सिंह दूसरे और तीसरे टी20 में भाग नहीं ले पाए थे। दूसरे मैच को तो टीम इंडिया ने आसानी से अपने नाम कर लिया था लेकिन तीसरे टी20 में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

रिंकू सिंह के आने से टीम इंडिया के बल्लेबाजी लाइनअप को और भी मजबूती मिल गई है। रिंकू सिंह की बात की जाए तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस धाकड़ बल्लेबाज का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और ऐसे कई मैच है जो शानदार बल्लेबाज ने टीम इंडिया को अपने दम पर जिताए हैं।

31 जनवरी को खेला जाएगा टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20

इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी जबकि दूसरे टी20 को इंडिया ने दो विकेट से अपने नाम किया था। जहां एक तरफ पहले टी20 में मेजबान को जीत दिलाने में अभिषेक शर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था वहीं दूसरे मैच में तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया था। तीसरे टी20 को इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे।

हालांकि अब चौथे टी20 में मेजबान के सभी खिलाड़ियों को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। चौथे मैच में रिंकू सिंह को ध्रुव जुरेल की जगह प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है। इन दोनों टीमों के बीच पांचवा और अंतिम टी20 मैच 2 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

मां ने गहने बेचकर खरीदी क्रिकेट किट, अब भारत की उम्मीद बनीं क्रांति गौड़

Kranti Gaud (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ की कहानी मेहनत, संघर्ष और परिवार के त्याग की मिसाल है। मध्य प्रदेश के छोटे...

रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट में योगदान का मिला बड़ा पुरस्कार, पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मंगलवार को प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति...

‘हार्दिक की फिटनेस का सच छुपाया जा रहा है’ – मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट को घेरा, 2027 वर्ल्ड कप पर कही ये बात

Hardik Pandya Mohammad Kaif (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। कैफ का मानना है...

23 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. ऋषभ पंत की ‘घर वापसी’, DC और LSG के बीच हुआ हाई-प्रोफाइल ट्रेड; कुलदीप यादव जाएंगे लखनऊ एक बड़ी खबर में, ऋषभ पंत...