Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: खराब फॉर्म से जूझ रहे हैरी ब्रूक टी20 सीरीज में लगातार तीसरी बार हुए बोल्ड

IND vs ENG: खराब फॉर्म से जूझ रहे हैरी ब्रूक टी20 सीरीज में लगातार तीसरी बार हुए बोल्ड

Harry Brook (Pic Source-X)

इस समय टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टी20 मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेल रही है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 171 रन बनाए हैं। इंग्लैंड की ओर से तीसरे टी20 में भी बेहतरीन बल्लेबाज हैरी ब्रूक बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और महज 8 रन बनाकर आउट हो गए।

हैरी ब्रूक का विकेट इस मैच में रवि बिश्नोई ने झटका। रवि बिश्नोई की बेहतरीन गेंद पर हैरी ब्रूक स्वीप खेलना चाह रहे थे लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर स्टंप्स पर जा लगी। बता दें कि, अभी तक इस 5 मैच की टी20 सीरीज में 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं और तीनों ही टी20 में हैरी ब्रूक बोल्ड हुए हैं।

वरुण चक्रवर्ती ने घातक गेंदबाजी करते हुए राजकोट में झटके 5 विकेट

टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने इस मैच में चार ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। बता दें कि, इंग्लैंड की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं हुई थी और फिल साल्ट पांच रन बनाकर आउट हो गए थे। 7 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट और कप्तान जोस बटलर ने दूसरे विकेट के लिए 76 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

हालांकि वरुण चक्रवर्ती ने कप्तान जोस बटलर का विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा। जोस बटलर के अलावा वरुण चक्रवर्ती ने इस मैच में जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, Brydon Carse और जोफ्रा आर्चर का विकेट हासिल किया।

टीम इंडिया को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 172 रन बनाने होंगे। टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी बात है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय बेहतरीन फॉर्म में है। टीम के बल्लेबाजों ने अभी तक इस टी20 सीरीज में अपनी छाप छोड़ी है। हालांकि अगर इंग्लैंड को टी20 सीरीज में बने रहना है तो उन्हें इस तीसरे मैच को जीतना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...