Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: कटक वनडे मैच से पहले टिकटों की भीड़ के कारण बाराबती स्टेडियम के बाहर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई

IND vs ENG: कटक वनडे मैच से पहले टिकटों की भीड़ के कारण बाराबती स्टेडियम के बाहर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई

IND vs ENG (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट की भारत में दीवानगी के बारे में क्या ही कहें। फैंस मैच में अपने पसंदीदा क्रिकेटरों का दीदार करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। तो वहीं, अब कुछ ऐसे ही एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें भारत और इंग्लैंड के बीच कटक के बाराबती स्टेडियम में होने वाले दूसरे वनडे मैच की टिकटों के लिए फैंस बेकाबू हो गए।

इंटरनेट पर वायरल वीडियो में बाराबती स्टेडियम के बाहर मैच की टिकट को खरीदने के लिए भारी संख्या में फैंस पहुंचे हुए हैं। इन फैंस की भारी भीड़ को संभालने के लिए स्टेडियम के बाहर कुछ पुलिस सुरक्षाकर्मी भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, फैंस की संख्या इतनी ज्यादा थी कि स्टेडियम के बाहर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

देखें इंटरनेट पर यह वायरल वीडियो

खैर, आपको भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के बारे में बताएं तो इसकी शुरुआत 6 फरवरी से हो रही है। पहला मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) मैदान पर खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच के लिए अपनी-अपनी तैयारियों को पूरी करती हुई नजर आ रही हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम में जहां कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की वापसी हुई है, जो चैंपियंस ट्राॅफी 2025 से पहले अपने खोई हुई फाॅर्म को तलाश करते हुए नजर आएंगे।

तो वहीं, इंग्लैंड क्रिकेट टीम में अनुभवी जो रूट खेलते हुए नजर आएंगे। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-1 से हार झेल चुकी इंग्लिश वनडे सीरीज के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी। हालांकि, इनफाॅर्म मैन इन ब्लू के खिलाफ यह इतना आसान नहीं होने वाला है।

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला वनडे 6 फरवरी, वीरवार- विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर

दूसरा वनडे 9 फरवरी, रविवार- बाराबती स्टेडियम, कटक

तीसरा वनडे 13 फरवरी, बुधवार- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: इस गेंदबाज के बिना ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल तक पहुंचना मुश्किल, आकाश चोपड़ा का बड़ा दावा

T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को लेकर बड़ी चिंता सामने आ रही है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और...

IPL 2026 में अनसोल्ड रहा ये ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज अब PSL में करेगा डेब्यू, इस टीम ने खरीदा

IPL 2026 (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, जो पिछले साल आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन के दौरान अनसोल्ड रहे थे,...

T20 World Cup 2026: आकाश चोपड़ा के अनुसार ये 3 गेंदबाज रह सकते हैं सबसे ज्यादा असरदार

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं और पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने इस बड़े टूर्नामेंट के लिए...

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की 3 सबसे बड़ी रिकॉर्डतोड़ साझेदारियां

T20 World Cup history (Image credit Twitter – X) टी20 क्रिकेट को आमतौर पर तेज रन और बड़े शॉट्स का खेल माना जाता है। इस फॉर्मेट में लंबे समय तक...