Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: कटक वनडे में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ खास लिस्ट में बनाई जगह

IND vs ENG कटक वनडे में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ खास लिस्ट में बनाई जगह

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में इतिहास रच दिया है। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा एक खास लिस्ट में अपनी जगह बना चुके हैं।

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच इस समय कटक के बाराबाती स्टेडियम में दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 304 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए भारत को जबरदस्त शुरुआत दिलाई।

इस पारी के दौरान उन्होंने वनडे में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है। मैच शुरू होने से पहले रोहित शर्मा राहुल द्रविड़ से 22 रन पीछे थे। दिग्गज राहुल द्रविड़ ने अपने वनडे करियर में 344 मैच में 10889 रन बनाए थे।

इस मैच से पहले रोहित शर्मा ने 266 वनडे मैचों में 10868 रन बना लिए थे। खबर लिखे जाने तक वनडे में रोहित शर्मा ने 31 शतक बनाए हैं, जबकि राहुल द्रविड़ के नाम 12 शतक हैं। वनडे में सबसे अधिक रन बनाने की लिस्ट में पूर्व बल्लेबाज और गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके नाम 463 वनडे मैचों में 18,426 रन हैं।

दूसरे वनडे को भी टीम इंडिया जरूर अपने नाम करना चाहेगी

मैच की बात की जाए तो इंग्लैंड ने भारत के सामने 305 रनों का लक्ष्य रखा है। मेहमान टीम की ओर से जो रूट और बेन डकेट ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। वहीं भारत के लिए अनुभवी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने 10 ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले टीम इंडिया ने पहले वनडे में इंग्लैंड को चार विकेट से हराया। दूसरे वनडे में भी उन्होंने मैच में पकड़ बनाई हुई है। इंग्लैंड को अगर इस वनडे सीरीज में बने रहना है, तो उन्हें दूसरे वनडे को जीतना बेहद जरूरी है। फिलहाल तीन मैचों की वनडे सीरीज में मेजबान इंडिया 1-0 से आगे है।

আরো ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...