Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: कटक में जो रूट और बेन डकेट ने खेली बेहतरीन अर्धशतकीय पारी, रवींद्र जडेजा ने झटके 3 महत्वपूर्ण विकेट

IND vs ENG: कटक में जो रूट और बेन डकेट ने खेली बेहतरीन अर्धशतकीय पारी, रवींद्र जडेजा ने झटके 3 महत्वपूर्ण विकेट

Team India (Pic Source-X)

इस समय टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम के बल्लेबाजों ने अपना काम काफी अच्छी तरह से निभाया है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 रनों का आंकड़ा पार किया और भारत के सामने 305 रनों का लक्ष्य रखा है।

टीम की ओर से फिल साल्ट और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 81 रनों की तूफानी साझेदारी की। हालांकि, फिल साल्ट सिर्फ 26 रन ही बना सके। वहीं डकेट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 चौकों की मदद से 65 रन बनाए। इसके अलावा अनुभवी बल्लेबाज जो रूट बेहतरीन लय में नजर आए और उन्होंने 69 रनों का योगदान दिया।

जोस बटलर ने 34 रन बनाए, जबकि हैरी ब्रूक ने 31 रनों की पारी खेली। अंत में लियम लिविंगस्टोन ने तेजतर्रार 41 रन बनाए, जबकि आदिल रशीद 14 रनों का सहयोग कर सके। रशीद ने अपनी इस छोटी पारी में तीन चौके जड़े।

टीम इंडिया की ओर से शानदार स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 10 ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट झटके। जडेजा ने एक बार फिर किफायती स्पैल फेंका और इंग्लैंड के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। जडेजा के अलावा हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

टीम इंडिया को 305 रनों का लक्ष्य

टीम इंडिया को अगर दूसरा वनडे जीतना है, तो उन्हें 50 ओवर में 305 रन बनाने होंगे। टीम के लिए अच्छी बात यह है कि उनके सभी बल्लेबाज इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहला वनडे मैच खेला गया था, जिसको टीम इंडिया ने चार विकेट से अपने नाम किया था।

इंग्लैंड को अगर इस वनडे सीरीज में बने रहना है, तो उन्हें दूसरे वनडे को जीतना बेहद जरूरी है। दूसरे वनडे में विराट कोहली की भी वापसी हुई है और तमाम फैंस की निगाहें उन पर जरूर होंगी।

আরো ताजा खबर

कल मुंबई में BCCI की बड़ी बैठक, रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगी चर्चा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने टीम इंडिया के भविष्य और हालिया प्रदर्शन को लेकर मुंबई में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।...

IND vs AFG: पूरी तरह फिट न होने के बावजूद 4 खिलाड़ियों को भारतीय T20I टीम में शामिल क्यों किया गया?

Harshit Rana, Jasprit Bumrah and Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम...

“बाबर आजम बने ‘डमी कप्तान’, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए था”: पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज राशिद लतीफ ने साधा निशाना

Rashid Latif Slams Babar Azam as ‘Dummy Captain’, Says He Should Have Resigned (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज राशिद लतीफ ने बाबर आजम की कड़ी आलोचना करते हुए...

श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल और सोनल दिनुशा को शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है।...