Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: इस वजह से भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला हारी इंग्लैंड, कप्तान जोस बटलर ने बताया बड़ा कारण

Jos Buttler (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच कल 27 जून को भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए मुकाबले में इंग्लैंड को 68 रनों से हरा दिया है। तो वहीं इस जीत के बाद टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है।

मुकाबले की बात की जाए तो इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से रोहित ने 57 तो सूर्याकुमार यादव ने 47 रनों की शानदार पारी खेली।

इसके बाद, जब इंग्लैंड भारत से मिले 172 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह टीम इंडिया की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने 16.4 ओवर में मात्र 103 रनों पर ऑलआउट हो गई। इंग्लिश टीम के लिए हैरी ब्रूक ही 25 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए। दूसरी ओर, सेमीफाइनल मुकाबले में हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जोस बटलर ने हार का बड़ा कारण बताया है।

जोस बटलर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ इंग्लैंड की शर्मनाक हार पर बटलर ने क्रिकबज के हवाले से कहा- हां सच में यह निराशाजनक है, मुझे लगता है कि हम भारत से मात खा गए। वे पूरी तरह से इस जीत के हकदार हैं।

उनका स्कोर पार स्कोर से ज्यादा था। मैं सोच रहा था कि उस स्लो पिच पर उन्हें हम 145-150 तक के स्कोर पर रोक देंगे, क्योंकि इस विकेट पर रनों का पीछा करने मुश्किल है, पिच खेल के बढ़ने के साथ और स्लो होती गई।

बटलर ने आगे कहा- साथ ही मुझे लगा कि उन्होंने अच्छा खेला, और पावरप्ले में हमने थोड़ी खराब गेंदबाजी की, वहां कुछ करीब गेंदें आई थी। मुकाबले में दूरदर्शिता का लाभ लेते हुए मैं मोईन अली का इस्तेमाल कर सकता था, लेकिन अब मुकाबले के टुकड़े यहां-वहां पर हैं।

আরো ताजा खबर

21 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया ने ओमान पर नौ विकेट से जबरदस्त जीत हासिल की ऑस्ट्रेलिया ने पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में T20 वर्ल्ड...

ऑस्ट्रेलिया ने T20 वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मैच जीता, ओमान को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त

Australia Oman T20 World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी के 40वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान पर पूरी तरह दबदबा बनाते...

T20 World Cup 2026 – ग्रुप स्टेज में इन 3 अंडररेटेड खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चौंकाया

T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप चरण अब समाप्त हो चुका है और टूर्नामेंट सुपर-8 दौर में प्रवेश कर...

NZ vs PAK: सुपर 8 के पहले मैच में होगी कांटे की टक्कर, जाने क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े?

NZ vs PAK: head to head stats (image via getty) आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 स्टेज में, न्यूजीलैंड शनिवार (21 फरवरी) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम...