Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: “इसमें उसकी क्या गलती…”, हर्षित राणा के सपोर्ट में उतरे केविन पीटरसन

Harshit Rana (Photo Source: X)

भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में 15 रन से रोमांचक जीत दर्ज सीरीज पर कब्जा कर लिया है। मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 181 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लिश टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.4 ओवरों में 166 पर सिमट गई।

भारत की जीत में सबसे बड़ी भूमिका कन्कशन सब्सीट्यूट (शिवम दुबे की जगह) हर्षित राणा ने निभाई, जिन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट झटके। पहली पारी के दौरान शिवम को जेमी ओवरर्टन की एक गेंद हेलमेट पर लग गई थी, जिसके कारण वह दूसरी पारी में फील्डिंग करने नहीं उतरे थे।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर और काफी सारे क्रिकेट एक्सपर्ट्स शिवम दुबे, जो बैटिंग ऑलराउंडर हैं, के स्थान पर हर्षित राणा जैसे तेज गेंदबाज को रिप्लेसमेंट चुनने के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच, पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी केविन पीटरसन ने आगे आकर हर्षित राणा को सपोर्ट किया है और युवा गेंदबाज की जमकर तारीफ की।

हर्षित राणा ने पूरे दिल से शानदार गेंदबाजी की- केविन पीटरसन

केविन पीटरसन का कहना है कि यह हर्षित राणा की गलती नहीं थी कि उन्हें कन्कशन सब्सीट्यूट चुना गया। उन्होंने मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा,

“नहीं, हर्षित का प्रदर्शन शानदार था। मुझे लगा कि उसने अपने स्किल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुझे लगा कि जिस तरह से उसने कुछ बल्लेबाजों का आकलन किया, वह शानदार था। जिस तरह से उसने परिस्थितियों का आकलन किया, जहां वह कई मौकों पर बाहर चला गया। वह शानदार था। और अपने क्रिकेट के लिए, वह बेहतरीन था, और यह उसकी गलती नहीं है कि वह कन्कशन सब्सटीट्यूट बन गया। वह वहां गया और उसने पूरे दिल से गेंदबाजी की और जीत दिलाई।”

चौथे टी20 मैच में जीत के बाद भारतीय टीम सीरीज में 3-1 से आगे चल रही है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मैच 2 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद फिर 6 फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी।

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...