Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: अहमदाबाद में भी टीम इंडिया के सामने बेबस दिखी इंग्लैंड, वनडे सीरीज को मेजबान ने किया क्लीनस्वीप

IND vs ENG: अहमदाबाद में भी टीम इंडिया के सामने बेबस दिखी इंग्लैंड, वनडे सीरीज को मेजबान ने किया क्लीनस्वीप

Shubman Gill (Pic Source-X)

आज यानी 12 फरवरी को टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को टीम इंडिया ने 142 रनों से अपने नाम किया। मेजबान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए फैंस का दिल जीत लिया। यही नहीं इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैच की वनडे सीरीज को टीम इंडिया ने 3-0 से अपने नाम किया।

तीसरे वनडे की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 356 रन बनाए। मेजबान की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक रन बनाकर आउट हो गए थे। पहला विकेट जल्द गिरने के बाद टीम इंडिया की ओर से शुभमन गिल और विराट कोहली ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 116 रन की बहुमूल्य साझेदारी की। विराट कोहली ने तीसरे वनडे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए।

विराट कोहली के अलावा बेहतरीन सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए मैच विनिंग शतक जड़ा। शुभमन गिल ने तीसरे वनडे में 102 गेंद में 14 चौके और तीन छक्कों की मदद से 112 रन की विस्फोटक पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए जबकि केएल राहुल ने 40 रन का योगदान दिया। हार्दिक पांड्या तीसरे वनडे में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 17 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

अक्षर पटेल ने 13 रन की पारी खेली जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 14 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने 9 ओवर में 45 रन देकर दो विकेट झटके जबकि आदिल रशीद ने 10 ओवर में 64 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए।

भारत ने इंग्लैंड को किया वनडे सीरीज में क्लीनस्वीप

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम 214 रन पर ही ढेर हो गई। इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट ने 34 रन की पारी खेली जबकि फिल साल्ट ने 23 रन का योगदान दिया। Tom Banton ने 38 रन बनाए जबकि गस एटकिंसन ने 38 रन का योगदान दिया। टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट झटके जबकि वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है और अब टीम इंडिया इस शानदार इवेंट में दमदार प्रदर्शन करती हुई नजर आएगी।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...