Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: अर्शदीप सिंह ने ईडन गार्डन में दिखाया अपना जलवा, फिल साल्ट को बिना खाता खोले भेजा वापस पवेलियन

IND vs ENG: अर्शदीप सिंह ने ईडन गार्डन में दिखाया अपना जलवा, फिल साल्ट को बिना खाता खोले भेजा वापस पवेलियन

IND vs ENG (Pic Source-X)

इस समय टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला कोलकाता की ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम का यह फैसला सही साबित हुआ और इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट बिना खाता खोले आउट हो गए।

फिल साल्ट का विकेट भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने झटका। अर्शदीप सिंह ने मैच के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर फिल साल्ट को आउट किया। अर्शदीप सिंह ने फिल साल्ट को छोटी गेंद फेंकी। इंग्लिश बल्लेबाज इस गेंद को देख हैरान रह गए। उन्होंने इस गेंद पर बड़ा शॉट खेलने चाहा लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर विकेटकीपर संजू सैमसन के पास गई जिन्होंने इस कैच को अच्छी तरह से पूरा किया।

टीम इंडिया को पहले ही ओवर में बड़ी सफलता मिल गई है। अर्शदीप सिंह भी पहला विकेट लेने के बाद काफी उत्साहित नजर आए।

पहले टी20 में टीम इंडिया ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

टीम इंडिया की प्लेइंग XI की बात की जाए तो पहले मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को ओपनिंग करते हुए देखा जाएगा जबकि नंबर तीन पर तिलक वर्मा बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। नंबर चार पर कप्तान सूर्यकुमार यादव को खेलते हुए देखा जाएगा जबकि हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह नंबर 5 और नंबर 6 पर बल्लेबाजी करेंगे। नीतीश कुमार रेड्डी को भी टीम में शामिल किया गया है। वो बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

इनके अलावा अक्षर पटेल, रवि बिश्नो,ई अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती को भी पहले टी20 की टीम इंडिया में शामिल किया गया है। इंग्लैंड की बात की जाए तो भले ही उनका पहला विकेट जल्द गिर गया है लेकिन टीम के पास अभी भी कई धाकड़ बल्लेबाज है जो अपनी टीम को मैच में वापसी करवा सकते हैं।

আরো ताजा खबर

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों...