Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: अगर टी20 सीरीज में करनी है इंग्लैंड को वापसी तो रविचंद्रन अश्विन की इस सलाह को जरूर मानें टीम

IND vs ENG अगर टी20 सीरीज में करनी है इंग्लैंड को वापसी तो रविचंद्रन अश्विन की इस सलाह को जरूर मानें टीम

R Ashwin (Photo Source: X)

इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड ने अभी तक 5 मैच की टी20 सीरीज के पहले दो टी20 में निराशाजनक प्रदर्शन किया है और इसी वजह से उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा टी20 आज यानी 28 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

इन दोनों टीमों के बीच कोलकाता की ईडन गार्डन में खेले गए पहले टी20 मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 132 रन बनाए थे। दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए और टीम इंडिया को 166 रन का लक्ष्य दिया। भले ही पहले दो मैच में इंग्लैंड अपनी छाप ना छोड़ पाई हो लेकिन तीसरे टी20 में उन्हें जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि तीसरे टी20 से पहले दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है।

रविचंद्रन सिंह ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘इंग्लैंड ने अधूरी क्रिकेट खेली है। उन्होंने काफी गलती की है। जब आप भारत में खेल रहे होते हैं तो आप एक ही सोच के साथ नहीं खेल सकते हैं। अगर आप बेंगलुरु के ट्रैफिक में गाड़ी चलाते हैं तो आप हमेशा चौथे गियर में अपनी कार चलते हुए नजर नहीं आएंगे। यहां भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है। कभी-कभी आप बेंगलुरु में चौथे गियर में भी नहीं जा पाते हैं।’

क्रिकेट में परिस्थिति ही राजा होती है: रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन ने आगे कहा कि, ‘मैंने पिछली बार भी यह कहा था। टीम इंडिया की सोच आक्रामक रही है और यह बहुत ही अच्छी बात है। उन्होंने पावर प्ले में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाला हुआ है। हालांकि कभी-कभी टीम को परिस्थिति के तहत भी खेलना चाहिए। जरूरी नहीं की हर जगह आपको बल्लेबाजी पर जी मिले। क्रिकेट में परिस्थिति ही राजा होती है।’

टीम इंडिया ने तो अभी तक इसमें जबरदस्त प्रदर्शन किया है और अगर इंग्लैंड को टी20 सीरीज में बने रहना है तो उन्हें तीसरे टेस्ट को जीतना बेहद जरूरी है। राजकोट की पिच में बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है और इंग्लैंड के खिलाड़ी भी इस मैच को जरूर अपने नाम करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

‘किसी भी रोल में काम करने को तैयार हूं’ – IPL 2027 से पहले CSK के कोचिंग स्टाफ से जुड़ने के इच्छुक सुरेश रैना

Suresh Raina Expresses Keen Interest in Joining CSK Coaching Staff for IPL 2027 (image via getty) भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना, जिन्हें प्यार से “मिस्टर आईपीएल” के रूप में...

‘मुझे ज्यादा आजादी नहीं मिली’ सचिन तेंदुलकर ने अपनी कप्तानी के दिनों में BCCI के दखल पर दिया बड़ा बयान 

Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर व क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने हाल में ही अपनी कप्तानी के दिनों को याद...

‘यह मेरी गर्लफ्रेंड के लिए था’: अर्शदीप सिंह ने ऑकलैंड वनडे में अपने अनोखे सेलिब्रेशन की वजह बताई

Arshdeep Singh dedicates animated wicket celebration to girlfriend during Auckland ODI (image via X) बुधवार, 4 नवंबर को भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने ऑकलैंड के ईडन...

NZ vs IND 2026: स्लिप में विराट कोहली ने एक हाथ से लपका करिश्माई कैच, देखें वायरल वीडियो

NZ vs IND: Virat Kohli pulls off breathtaking one-handed slip catch to send Nathan Smith packing (image via SonyLiv) न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला...