Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: पहले टी-20 मैच के लिए क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, किसे मिलेगा मौका कौन होगा बाहर, जानिए यहां

IND vs ENG: पहले टी-20 मैच के लिए क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, किसे मिलेगा मौका कौन होगा बाहर, जानिए यहां

Team India (Photo Source: X)

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कल (बुधवार, 22 जनवरी) खेला जाएगा। इस मैच से पहले हर कोई यही जानना चाहते है कि मुकाबले में टीम इंडिया किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी? इसको लेकर हर कोई एक्साइटेड है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि पहले टी-20 मैच में भारत की संभावित प्लेइंग XI क्या हो सकती है।

भारत की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो ओपनर्स तय हैं। संजू सैमसन के साथ अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करने वाले हैं। वहीं, नंबर तीन पर तिलक वर्मा खेलेंगे। तीन नंबर पर खेलते हुए उन्होंने पिछले कुछ दो में दो शतक जड़े हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर चार पर खेलेंगे। नंबर पांच पर आपको हार्दिक पांड्या नजर आएंगे और नंबर 6 पर रिंकू सिंह फिनिशर की भूमिका निभाएंगे।

वहीं, अगर गेंदबाजी विभाग की बात करें तो ऑलराउंडर अक्षर पटेल बैटिंग ऑर्डर में नंबर सात पर दिखेंगे और 8वें नंबर पर अर्शदीप सिंह नजर आएंगे। 9वें नंबर पर लगभग 15 महीने बाद वापसी कर रहे मोहम्मद शमी खेलते हुए दिखेंगे, जबकि 10 नंबर पर हर्षित राणा को मौका मिल सकता है। 11वें नंबर पर स्पिनर वरुण चक्रवर्ती खेलने वाले हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट में उनका हालिया फॉर्म शानदार रहा है।

यह भी पढ़े:- ओस से निपटने के लिए टीम इंडिया ने बनाया खास प्लान, प्लेइंग XI में भी हो सकते हैं बड़े बदलाव

IND vs ENG: पहले टी-20 मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती

वहीं इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए मंगलवार को अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी। उभरते हुए स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अब नए व्हाइट-बॉल उप-कप्तान होंगे।

इंग्लैंड की प्लेइंग XI: बेन डकेट, फिल साल्ट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक (उपकप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड।

আরো ताजा खबर

खराब फॉर्म के बावजूद इंग्लैंड के लिए क्यों खेलना चाहते हैं जोस बटलर? खुद किया बड़ा खुलासा

Jos Buttler T20 World Cup (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने भविष्य को लेकर खुलकर बात...

IPL 2026 से पहले आरसीबी की बढ़ी टेंशन, रजत पाटीदार की फॉर्म है चिंता का कारण

Ishan Kishan Pat Cummins (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लेते हुए टीम की कप्तानी में बदलाव किया है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार...

IPL 2026 से पहले आरसीबी की बढ़ी टेंशन, रजत पाटीदार की फॉर्म है चिंता का कारण

Rajat Patidar (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तैयारियों को लेकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना...

18 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: ‘उसमें हर फाॅर्मेट में खेलने वाले सारे गुण मौजूद हैं’ पूर्व CSK बल्लेबाज ने प्रियांश आर्या की जमकर तारीफ की...