Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: अगर अभिषेक शर्मा युवराज सिंह की तरह 20 प्रतिशत भी खेले, तो भी वह बड़ा खिलाड़ी बन जाएगा: कामरान अकमल

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने इंग्लैंड के खिलाफ, कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेले गए पहले टी20 मैच में कमाल की बल्लेबाजी की थी। मुकाबले में अभिषेक ने ताबड़तोड़ अंदाज में 34 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 79 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

युवा खिलाड़ी की इस कमाल की बल्लेबाजी के चलते भारत ने मैच को 13 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया था। अभिषेक की इस पारी को क्रिकेट जगत ने खूब सराहा था। तो वहीं अपनी इस पारी का क्रेडिट अभिषेक ने मेंटर युवराज सिंह को दिया, जो उनकी देखरेख में क्रिकेट के गुर सीखे हैं।

दूसरी ओर, अब अभिषेक शर्मा की इस कमाल के प्रदर्शन से प्रभावित होकर, पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल (Kamran Akmal) का बड़ा बयान सामने आया है। अकमल का कहना है कि अगर अभिषेक युवराज का 20 प्रतिशत क्रिकेट भी खेल लेते हैं, तो वह बड़े क्रिकेटर बन जाएंगे।

कामरान अकमल ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही अभिषेक की पारी को लेकर, कामरान अकमल ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- मुझे लगता है कि दक्षिण अफ्रीका में टी20 सीरीज के बाद, अभिषेक शर्मा ने अपने गुरु युवराज सिंह के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। वह एक उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं, वह युवराज के साथ जितना अधिक समय बिताएंगे उतना बेहतर होगा।

अगर वह उनके (युवराज सिंह) जितना 20 प्रतिशत क्रिकेट भी खेले, तो वह बड़ा खिलाड़ी बन जाएगा। यह मैच में दिखाई दे रहा था, 79 रन में पांच चौके और 8 छक्के। अगर वह इसी तरह खेलता रहा, तो उसे टी20 क्रिकेट में शायद ही कोई पकड़ पाए।

कामरान ने आगे मैच को लेकर कहा- भारत की गेंदबाजी शानदार थी, हमें दिन-प्रतिदिन सुधार करने के लिए अर्शदीप सिंह को श्रेय देना चाहिए। अच्छी गेंदबाजी, अच्छी लय, नई गेंद से विकेट लेना और बहुत कम समय में टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज। इंटरनेशनल क्रिकेट में आए हुए अभी सिर्फ 2 से 2.5 साल ही हुए हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: 5 घरेलू खिलाड़ी जो शानदार फॉर्म के साथ टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं

IPL 2026 Top 5 domestic players (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में एक बार फिर कई युवा घरेलू खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार...

13 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया द हंड्रेड लीग के...

‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) द हंड्रेड लीग के हालिया ऑक्शन के बाद एक बड़ा विवाद सामने आया है। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने अपनी...

SM Trends: 13 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) टी20 वर्ल्ड कप चैंपियंस के लिए मेहनत कभी नहीं रुकती, क्योंकि 2026 के बाकी बचे समय में ‘मेन इन ब्लू’ के लिए क्रिकेट का...