Skip to main content

ताजा खबर

IND vs CAN Weather Updates: क्या भारत-कनाडा मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए क्या है फ्लोरिडा के ताजा हालात

IND vs CAN Weather Updates: क्या भारत-कनाडा मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए क्या है फ्लोरिडा के ताजा हालात

Lauderhill, Florida stadium

तीन में से लगातार तीन मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना अगला मुकाबला कनाडा के खिलाफ 15 जून को लौडरहिल फ्लोरिडा में खेलेगी। भारत तीन मैच जीतकर पहले ही सुपर 8 में पहुंच चुका है, वहीं कनाडा पहले ही बाहर हो चुका है। लेकिन भारत और कनाडा के बीच ये मैच हो पाएगा या नहीं यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है।

दरअसल यह मैच स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े दस बजे जबकि भारत के समय के मुताबिक रात आठ बजे शुरू होना है। लेकिन इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। शनिवार को मुकाबले के समय करीब 40 प्रतिशत बारिश की संभावना है। भारतीय खिलाड़ियों को 14 जून को लॉडरहिल में ट्रेनिंग करनी थी, जिसपर बारिश के चलते पानी फिर गया।

INDIA vs CANADA: कैसा है लॉडरहिल फ्लोरिडा का ताजा मौसम

शुक्रवार को यहां अमेरिका और आयरलैंड का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिसके चलते पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया। वैसे, भारत बनाम कनाडा में अगर मौसम खलनायक बनता है तो रोहित शर्मा ब्रिगेड को कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन पिछले 24 घंटे में जिस तरह से फ्लोरिडा के हालात हैं उसको देखकर मैच होने की संभावना 50-50 है।

वेदर वेबसाइट वेदर.कॉम के मुताबिक फ्लोरिडा में पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना प्रबल होगी और दिन भर तेज हवाएं चल सकती हैं। फ्लोरिडा के लॉडरहिल में बारिश की उम्मीद दिन में 57 फीसद और रात में 24 फीसद है। मैच के दिन सुबह में ह्यूमिडिटी 78 फीसद और रात में 84 फीसद तक रह सकता है। इतनी उमस में बारिश के आने की पूरी संभावना बनी रहेगी, जिसका असर मुकाबले पर पड़ सकता है।

आज लॉडरहिल में 52 प्रतिशत तूफान आने की संभावना जताई गई है। इस एरिया में लगातार बारिश हो रही है और शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच भारी तूफान आने की उम्मीद है। अगर मौसम में सुधार नहीं हुआ तो भारत बनाम कनाडा मैच रद्द होने के आसार बहुत अधिक हैं।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा को फाइनल में ड्रॉप करने की संभावना क्यों है कम?

T20 World Cup 2026: Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले भारत के सामने एक मुश्किल फैसला है: खराब...

T20 World Cup: अब तक के 3 सबसे ज्यादा रोमांचक टी20 विश्व कप फाइनल!

3 greatest T20 World Cup finals of all time (image via getty) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड और भारत रविवार, 8 मार्च, 2026 को अहमदाबाद...

7 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

>morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026: ‘उनके दो ओवर हटा दें, तो इंग्लैंड एक ओवर से मैच जीत जाता’ – डेल स्टेन ने जसप्रीत बुमराह की...

T20 WC 2026: ‘ऐसा लगा जैसे कोई कंप्यूटर बैटिंग कर रहा हो’ – संजू सैमसन की पारी से हैरान राशिद लतीफ

T20 WC 2026: Rashid Latif in awe of Sanju Samson’s knock vs England (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ का मानना ​​है कि संजू सैमसन इस टूर्नामेंट...