Skip to main content

ताजा खबर

IND vs CAN: बारिश रुकने के बावजूद भी क्यों रद्द हुआ भारत बनाम कनाडा मैच? जानिए

IND vs CAN (Pic Source X)

IND vs CAN T20 वर्ल्ड कप 2024 मैच रद्द: T20 वर्ल्ड कप में भारत और कनाडा के बीच पहला मैच खेला जाना था। लेकिन फ्लोरिडा में बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया है। कनाडा के खिलाड़ियों के पास भारत के खिलाफ खेलकर अच्छा अनुभव हासिल करने का मौका था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। शुरुआती 3 मैच जीतकर भारत ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

अमेरिकी खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर नाम कमाया था। कनाडा के पास भी ये मौका था, लेकिन बारिश ने खेल बिगाड़ दिया। सुपर-8 की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुके कनाडा का यह टूर्नामेंट का आखिरी मैच था। लेकिन हर कोई इस बात से हैरान है कि फ्लोरिडा में बारिश पर ब्रेक लगने के बावजूद मैच क्यों रद्द कर दिया गया।

क्यों रद्द हुआ भारत-कनाडा मैच?

फ्लोरिडा में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। बारिश के साथ ही शहर पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। अमेरिका और आयरलैंड के बीच मैच भी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। इसके चलते अमेरिकी टीम भारत के बाद सबसे ज्यादा अंकों के साथ सुपर 8 के लिए क्वालिफाई हो गई और पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

आज के मुकाबले के लिए टॉस से पहले फ्लोरिडा में बारिश पर ब्रेक लग गया था, लेकिन फिर भी मैच नहीं खेला जा सका। इसका कारण यह था कि फ्लोरिडा में लगातार हो रही बारिश के कारण मैदान बहुत गीला था। पिच को कवर से ढका गया था, लेकिन बारिश के कारण मैदान का बाकी हिस्सा काफी गीला हो गया।  मैदान का एक हिस्सा इतना गीला था कि अथक प्रयासों के बावजूद भी गीला ही रहा। मैदान को सुखाने के लिए चार हेयर ड्रायर का भी इस्तेमाल किया गया, इसके बावजूद मैदान नहीं सूखा और मैच रद्द कर दिया गया।

T20 World Cup 2024: India vs Canada match abandoned due to wet outfield. pic.twitter.com/4ZVl5mKXR3

— ANI (@ANI) June 15, 2024

ग्रुप ए से भारत और अमेरिका सुपर 8 में पहुंच गए हैं, जबकि कनाडा, पाकिस्तान और आयरलैंड बाहर हो गए हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपना पहला सुपर 8 का मैच 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच वेस्टइंडीज के बारबाडोस में किंग्स्टन ओवल में खेला जाएगा।

इसके बाद भारतीय टीम अपना दूसरा मैच 22 जून को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेलेगी। भारतीय टीम यह मैच किस टीम के खिलाफ खेलेगी इसकी अभी घोषणा नहीं हुई है। लेकिन माना जा रहा है कि बांग्लादेश और नीदरलैंड्स में से एक टीम हो सकती है। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में भारतीय टीम को अपना सबसे बड़ा मुकाबला 24 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। यह मैच सेंट लूसिया में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 Match 23: आरसीबी या लखनऊ सुपर जायंट्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

RCB vs LSG head to head (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के 23वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से 15 अप्रैल...

IPL 2026: RCB vs LSG मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026 M. Chinnaswamy Stadium (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के मैच नंबर 23 में गत चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होने जा...

इतिहास रचने की कगार पर वैभव सूर्यवंशी, भारत के आयरलैंड दौरे के लिए के लिए कभी भी आ सकता है बुलावा

Vaibhav Sooryavanshi (image via getty) युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अभी सिर्फ 15 साल के हैं और भारतीय क्रिकेट टीम के दरवाजे तेजी से खटखटा रहे हैं। सूर्यवंशी जारी...

कौन हैं Praful Hinge? जिसने एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाई सनसनी

SRH vs RR (Image Credit- Twitter X) जारी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से प्रफुल हिंगे (Praful Hing) नाम का एक और सुपरस्टार देखने को मिला है। टूर्नामेंट के 21वें मैच...