
Kuldeep Yadav (Pic Source X)
IND vs BAN Turning Point of Match: टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 47वां मैच खेला गया। इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम इंडिया ने हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, विराट कोहली और शिवम दुबे के शानदार बल्लेबाजी के दम पर 20 ओवर में 196 रन बनाए।
197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम 20 ओवर में बस 146 रन बना पाई और भारत ने यह मुकाबला 50 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। टीम इंडिया की इस जीत का मुख्य श्रेय स्पिन किंग कुलदीप यादव को जाता है। आइए जानें आखिर क्यों?
IND vs BAN Turning point of match: कुलदीप यादव के शानदार स्पैल ने बांग्लादेश से छीना मैच
अगर बांग्लादेश को यह मैच जीतना था तो उन्हें कैसे भी करके जीत अपने नाम करनी थी। बांग्लादेश ने सधी हुई शुरुआत की और तीन ओवर की समाप्ति तक कोई विकेट नहीं गंवाया। लेकिन फिर हार्दिक पांड्या ने सलामी बल्लेबाज लिटन दास को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई।
पहला झटका लगने के बाद तंजिद हसन ने कप्तान नजमुल हुसैन शांतों के साथ मिलकर बांग्लादेश की पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी कर पावरप्ले में अन्य कोई झटके लगने नहीं दिया। धीरे-धीरे दोनों घातक होते जा रहे थे, तभी कुलदीप यादव ने अपनी जादुई कलाई का प्रदर्शन दिखाया।
कुलदीप यादव ने तंजिद हसन को आउट कर बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया। कुलदीप यादव ने फिर अपनी गेंदबाजी से बांग्लादेश को परेशानी में डाला और नए बल्लेबाज के तौर पर उतरे तौहीद ह्रदोय को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई।
वह सिर्फ यहीं नहीं रुके, कुलदीप ने अनुभवी बल्लेबाज शाकिब अल हसन को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई। कुलदीप यादव ने अपने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया और उनका यहीं स्पैल टीम इंडिया की जीत का टर्निंग पॉइंट रहा। अगर कुलदीप विकेट नहीं निकालते तो शायद टीम इंडिया के हाथों से मैच फिसल जाता।
हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारी रही दूसरा टर्निंग पॉइंट
अगर टीम इंडिया के 196 रनों के टोटल स्कोर से हार्दिक पांड्या के 27 गेंदों में 50 रनों के नाबाद फिफ्टी को हटा दें तो शायद बांग्लादेश आसानी से मैच जीत सकता था। लेकिन पांड्या ने जिस तरह की बल्लेबाजी की उसने बांग्लादेश के लिए मुश्किलें बढ़ा दी। जिसका नतीजा यह निकला की बांग्लादेश पर दबाव बढ़ा और वह जीत से दूर चले गए।
IRE vs AFG: आयरलैंड पर रोमांचक जीत के साथ अफगानिस्तान ने 2027 ODI WC के लिए किया क्वालीफाई
पतले दिखने के लिए वजन घटाने वाले इंजेक्शन ले रहे हैं कई भारतीय क्रिकेटर्स? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
11 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Sourav Ganguly और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, कोलकाता पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

