Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN, Test Series 2004: जब राहुल द्रविड़ टेस्ट खेलने वाले सभी 10 देशों में शतक लगाने वाले बने पहले बल्लेबाज

IND vs BAN, Test Series 2004: जब राहुल द्रविड़ टेस्ट खेलने वाले सभी 10 देशों में शतक लगाने वाले बने पहले बल्लेबाज

Rahul Dravid (Photo Source: Getty Images)

पूर्व भारतीय खिलाड़ी व कोच राहुल द्रविड़ ने बतौर बल्लेबाज कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्होंने 1996 में भारत के लिए डेब्यू किया था और 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया। राहुल द्रविड़ ने टेस्ट करियर में भारत के लिए 270 मैचों में 52.31 के औसत से 13288 रन बनाए, जिसमें 36 शतक शामिल रहे।

राहुल द्रविड़ सचिन तेंदुलकर (51) के बाद टेस्ट में भारत के लिए सर्वाधिक शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज है। लेकिन द्रविड़ टेस्ट खेलने वाले सभी 10 देशों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे, उन्होंने यह उपलब्धि 2004 में बांग्लादेश दौरे के दूसरे टेस्ट के दौरान चटोग्राम में हासिल की थी।

राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर के बीच हुई थी मजबूत साझेदारी

2004 में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 540 रन बोर्ड पर लगाए थे। भारत ने पांचवें ही ओवर में वीरेंद्र सहवाग (10) के रूप में पहला विकेट गंवाया था। इसके बाद फिर गौतम गंभीर और राहुल द्रविड़ के बीच 259 रनों की मजबूत साझेदारी हुई थी। राहुल द्रविड़ ने 95 गेंदों में पहले अर्धशतक और फिर 196 गेंदों में शतक पूरा किया था।

वहीं, गौतम गंभीर ने 60 गेंदों में अर्धशतक और फिर अगली 71 गेंदों में शतक पूरा किया था। राहुल द्रविड़ ने 304 गेंदों में 24 चौकों की मदद से 160 रन की पारी खेली थी और गौतम गंभीर ने 196 गेंदों में 139 रन बनाए थे। वहीं, कप्तान सौरव गांगुली ने 153 गेंदों में 88 रन की अहम पारी खेल टीम को बड़े टोटल तक पहुंचाने में मदद की थी।

भारत ने 2-0 से सीरीज पर किया था कब्जा

बांग्लादेश पहली पारी में 333 रन बनाने में कामयाब रही थी। बांग्लादेश के खिलाड़ी मोहम्मद अशरफुल ने पहली पारी में 158 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, टीम फिर दूसरी पारी में इरफान पठान के 5 विकेट हॉल के चलते 124 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत ने एक इनिंग और 83 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया था।

भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह 

England Cricket Team (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड...

साउथ अफ्रीका के ऑल फाॅर्मेट दौरे के लिए हुआ भारतीय महिला टीम का चयन, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह 

Indian women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) बीसीसीआई के सीनियर विमेंस सेलेक्शन टीम ने आज 9 नवंबर, सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगामी साउथ अफ्रीका दौरे के...

NZ vs IND 3rd ODI Live Streaming: टीवी पर फ्री में और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें, जानिए पूरी डिटेल

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: live streaming details (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में तीसरे वनडे इंटरनेशनल (वनडे) मैच में...

9 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs WI: मुश्फिकुर रहीम ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, ऐसा करने वाले इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज सोमवार, 9 नवंबर को अनुभवी...