Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN Test Series: बांग्लादेश के ये 5 खिलाड़ी होंगे टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े खतरा

IND vs BAN Test Series: 5 Players to watch out from Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश के कई खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए चुनौती साबित हो सकते हैं।

हाल ही में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-0 से हराया था, जिससे भारतीय टीम के लिए भी खतरे की घंटी बज चुकी है। आइए नजर डालते हैं उन 5 बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर जो भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अहम भूमिका निभा सकते हैं:

IND vs BAN Test Series: भारत के लिए खतरा बनेंगे ये 5 बांग्लादेशी खिलाड़ी!

1. नजमुल हुसैन (कप्तान)

IND vs BAN Test Series: बांग्लादेश के ये 5 खिलाड़ी होंगे टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े खतरा

Najmul Hossain Shanto. (Image Source: BCB)

लिस्ट में सबसे पहले नाम बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन का है टीम इंडिया के सबसे बड़े खतरों में से एक हैं। नजमुल के नेतृत्व में बांग्लादेश ने 15 साल बाद अपनी पहली विदेशी टेस्ट सीरीज जीती है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक भी लगाया था। साथ ही उनके बल्लेबाजी और नेतृत्व के गुण भारत के खिलाफ निर्णायक साबित हो सकते हैं।

2. नाहिद राणा (तेज गेंदबाज)

IND vs BAN Test Series: बांग्लादेश के ये 5 खिलाड़ी होंगे टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े खतरा

Nahid Rana (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा अपनी 145-150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भारत के बल्लेबाजों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में चार विकेट लेने वाले नाहिद राणा की गेंदबाजी भारत के लिए बड़ी चुनौती होगी।

नाहिद को इसलिए दूसरे नंबर पर रखा गया है क्योंकि अपने नेट सेशन के दौरान भारतीय बल्लेबाज इस गेंदबाज से निपटने की प्रैक्टिस में लगे हुए हैं।

3. शादमान इस्लाम (ओपनिंग बल्लेबाज)

IND vs BAN Test Series: बांग्लादेश के ये 5 खिलाड़ी होंगे टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े खतरा

Shadman Islam. (Photo Source: Twitter)

शादमान इस्लाम बांग्लादेश के ओपनर हैं और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में 93 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ शादमान इस्लाम और जाकिर हसन की ओपनिंग जोड़ी बड़ा अंतर पैदा कर सकती है। इसलिए उन्हें नंबर 3 पर रखा गया है।

4. हसन महमूद (तेज गेंदबाज)

IND vs BAN Test Series: बांग्लादेश के ये 5 खिलाड़ी होंगे टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े खतरा

Hasan Mahmud (Source X)

24 वर्षीय हसन महमूद अपनी 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद को स्विंग कराने में माहिर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पांच विकेट लेकर हसन ने अपनी काबिलियत साबित की थी। भारत के खिलाफ वह अपनी स्विंग गेंदबाजी से कहर ढा सकते हैं।

5. मेहदी हसन (ऑलराउंडर)

IND vs BAN Test Series: बांग्लादेश के ये 5 खिलाड़ी होंगे टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े खतरा

Mehidy Hasan. (Photo Source: Getty Images)

मेहदी हसन टेस्ट और वनडे दोनों में भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। 2022 की वनडे सीरीज में मेहदी ने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था। भारत के खिलाफ उनकी ऑलराउंड क्षमताएं बांग्लादेश की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

बांग्लादेश की यह युवा और प्रतिभाशाली टीम भारत के लिए एक कठिन प्रतिद्वंद्वी साबित हो सकती है।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...