Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: Tanzim Hasan Sakib ने एक ही ओवर में कोहली और सूर्या को दिखाया पवेलियन का रास्ता, देखें वीडियो

India vs Bangladesh (Image Credit- Twitter X)

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 47वां मैच आज 22 जून को खेला जा रहा है। एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर मैन इन ब्लू को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है।

तो वहीं पहले गेंदबाजी का फैसला बांग्लादेशी गेंदबाजों ने सही कर दिखाया है। भारतीय टीम की मुकाबले में मजबूत शुरुआत के बाद, तेज गेंदबाज Tanzim Hasan Sakib ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर, अपनी टीम की मुकाबले में शानदार वापसी करवाई है। बता दें कि तंजिम ने भारतीय पारी के 9वें ओवर में 37 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली को पहली गेंद पर बोल्ड आउट कर सभी को चौंका दिया।

तो वहीं साथ में इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर सूर्यकुमार यादव आते हैं, जो तंजिम को दूसरी गेंद पर छक्का मार देते हैं, लेकिन इसके बाद तीसरी गेंद पर तंजिम शानदार वापसी करते हुए एक शाॅर्ट पिच गेंद सूर्या को डालते हैं, जिसे वह समझ नहीं पाते। गेंद सूर्या के बल्ले से महीन किनारा लेकर सीधे विकेट के पीछे खड़े लिटन दास के दस्तानों में चली जाती है। इनफाॅर्म सूर्यकुमार यादव 6 रन बनाकर आउट हुए।

Tanzim Hasan Sakib is on fire🔥
Thank you my boi🩵 pic.twitter.com/7y0SaInrh3

— Sazib🇵🇸 (@Sazib75) June 22, 2024

What an over for Bangladesh and Tanzim Hasan Sakib 🇧🇩

Virat Kohli and Suryakumar Yadav are dismissed 😱 pic.twitter.com/wK26Vr4VYH

— Sky Sports Cricket (@SkyCricket) June 22, 2024

बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुनी

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 14 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय शिवम दूबे 8* और हार्दिक पांड्या 6* रन बनाकर मौजूद हैं। तो वहीं अभी तक कप्तान रोहित शर्मा 23, विराट कोहली 37, विकेटकीपर ऋषभ पंत 36 और सूर्यकुमार यादव 6 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।

तो वहीं गेंदबाजी में बांग्लादेश के लिए अभी तक तंजिम हसन साकिब ने 2 और शाकिब अल हसन व रिशाद हुसैन को 1-1 विकेट मिला। देखने लायक बात होगी कि भारतीय टीम कितने रनों का टारगेट बांग्लादेश के सामने जीत के लिए रखती है?

আরো ताजा खबर

IRE vs AFG: आयरलैंड पर रोमांचक जीत के साथ अफगानिस्तान ने 2027 ODI WC के लिए किया क्वालीफाई

Rashid Khan Stars as Afghanistan Seal 2027 World Cup Spot (image via X) Afghanistan qualify for 2027 World Cup: सोमवार, 10 अगस्त को बेलफास्ट में खेले गए रोमांचक तीसरे वनडे...

पतले दिखने के लिए वजन घटाने वाले इंजेक्शन ले रहे हैं कई भारतीय क्रिकेटर्स? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Several Indian Cricketers Reportedly Using Weight-Loss Injections to Look Leaner (image via X) Indian cricketers weight loss injections: भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक नई खबर के अनुसार, हालिया रिपोर्ट्स में...

11 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. इसका स्वाद जितना ज्यादा चखेंगे, उतना ही ज्यादा वहां जाना चाहेंगे: जेमिमा रोड्रिग्ज का लक्ष्य पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है जिओहॉटस्टार की...

Sourav Ganguly और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, कोलकाता पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Sourav Ganguly Files Police Complaint in Kolkata Over Death Threats to Him and Wife Dona (image via X) Sourav Ganguly death threats: भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान और बंगाल क्रिकेट...