Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: Rohit Sharma 23 रन बनाकर हुए आउट, लेकिन इस शानदार शॉट से जीत लिया दिल

Rohit Sharma (Pic Source X)

IND vs BAN: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 राउंड में आज भारत और बांग्लादेश आमने-सामने हैं। यह मैच एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है। आज का मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल के करीब पहुंच जाएगी। वहीं, हारने वाली टीम टी20 वर्ल्ड कप से लगभग बाहर हो जाएगी।

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने भारत के खिलाफ सुपर आठ चरण के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद इस मुकाबले से बाहर हैं।

रोहित शर्मा बड़ी पारी खेलने से चूके

पारी की शुरुआत करने उतरे सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि, स्लो आउटफील्ड के कारण वह बस 2 रन ही ले पाए। रोहित शुरुआत से आक्रामक माइन्डसेट लेकर आए थे।

कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। तीन ओवर की समाप्ति के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 29 रन बना लिए थे। हालांकि, चौथे ओवर में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा।

अपना दूसरा ओवर डाल रहे शाकिब अल हसन ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आउट कर भारत को पहला बड़ा झटका दिया। रोहित 11 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए।

Rohit Sharma ने अपनी इस पारी में 3 चौके और 1 छक्का जड़ा था, सबसे खास बात यह थी की रोहित 209+ की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे थे।

IND vs BAN: रोहित शर्मा ने लगाया 97 मीटर का लंबा छक्का 

A 97M six by Rohit Sharma. 💯 pic.twitter.com/G5uNL9MthW

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 22, 2024

Rohit Sharma Six vs Shakib Al Hasan pic.twitter.com/AOkPmIfD7R

— Extra Cover (@_extracover_) June 22, 2024

रोहित शर्मा भले ही जल्दी अपना विकेट गंवा बैठे, लेकिन विराट कोहली ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला जिसकी मदद से भारत ने पावरप्ले समाप्त होने के बाद एक विकेट पर 53 रन बना लिए।

আরো ताजा खबर

11 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. इसका स्वाद जितना ज्यादा चखेंगे, उतना ही ज्यादा वहां जाना चाहेंगे: जेमिमा रोड्रिग्ज का लक्ष्य पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है जिओहॉटस्टार की...

Sourav Ganguly और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, कोलकाता पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Sourav Ganguly Files Police Complaint in Kolkata Over Death Threats to Him and Wife Dona (image via X) Sourav Ganguly death threats: भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान और बंगाल क्रिकेट...

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...