Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN Playing XI: क्या एक बार और मिलेगा शिवम दुबे को मौका? रोहित किसको करेंगे ड्रॉप, जानिए सब कुछ यहां

IND vs BAN Playing XI: क्या एक बार और मिलेगा शिवम दुबे को मौका? रोहित किसको करेंगे ड्रॉप, जानिए सब कुछ यहां

India vs Bangladesh (Image Credit- Twitter X)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया का अगला मुकाबला बांग्लादेश से होगा। दोनों टीमों की एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में टक्कर होगी। रोहित ब्रिगेड ने सुपर-8 राउंड के पहले मैच में अफगानिस्तान को 47 रनों से रौंदा था। दूसरी ओर, बांग्लादेश को मौजूदा राउंड में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 28 रन से हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश के सामने अब ‘करो या मरो’ की स्थिति है। इस मैच के लिए हम दोनों टीमों की प्लेइंग XI के बारे में बात करेंगे।

भारत (IND)

टीम इंडिया की बात करें तो विराट कोहली और रोहित अब तक टीम को मजबूत शुरुआत नहीं दिला पाए हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बल्ले से अब तक बड़ी पारी नहीं निकली है। रोहित और कोहली इस टूर्नामेंट में बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगे। बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे को बीच के और डेथ ओवरों में छक्के लगाने के लिए टीम में रखा गया था लेकिन अभी तक वह अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं। एक और बार अगर वो फेल होते हैं तो फिर टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन को उतारने का फैसला ले सकता है।

भारत प्लेइंग XI: 

विराट कोहली, रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

बांग्लादेश (BAN)

बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने अभी तक निराश किया है और उसे उम्मीदें बनाए रखने के लिए हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी। उसे टीम में पावर हिटर्स की कमी खल रही है। सलामी बल्लेबाज लिटन दास और तंजीद खान के खराब प्रदर्शन ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद कहा था, शीर्षक्रम का रन बनाना जरूरी है। उम्मीद है कि गेंदबाज भी फॉर्म में लौटेंगे। हमारा लक्ष्य भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का है।

बांग्लादेश प्लेइंग XI:

तंजिद हसन, नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), तौहीद ह्रदोय, जाकिर अली, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, लिटन दास (विकेटकीपर), तंजिम हसन साकिब, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान।

আরো ताजा खबर

Joe Root-Harry Brook नहीं, इस भारतीय स्टार को अपना फेवरेट क्रिकेटर मानते हैं ज्योफ्री बॉयकॉट

Indian team (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट के कई बड़े सितारे मौजूदा दौर में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जो रूट (Joe Root), बेन स्टोक्स (Ben Stokes), जोस...

RCB के अभिनंदन सिंह का बड़ा बयान, अपने खेल में सुधार का क्रेडिट विराट कोहली को दिया 

Virat Kohli and Abhinandan Singh (Image Credit- Twitter X) 17 अगस्त 2026 को जारी यूपी टी20 लीग में लखनऊ फालकन्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह (Abhinandan Singh)...

ENG vs PAK: पाकिस्तान को झटका, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए बाबर आजम

Babar Azam (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 19 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान...

SL vs IND 1st Test, Day 4: गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर भारत, स्टंप्स तक श्रीलंका का स्कोर 84/4

SL vs IND 1st Test, Day 4 highlights (image via getty) मंगलवार, 18 अगस्त को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के...