Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN 2nd Test Pitch Report: काली मिट्टी से बनी कानपुर की पिच से किसे होगा फायदा? देखें पिच रिपोर्ट

IND vs BAN 2nd Test Pitch Report: काली मिट्टी से बनी कानपुर की पिच से किसे होगा फायदा? देखें पिच रिपोर्ट

Pitch (Source X)

IND vs BAN 2nd Test Pitch Report: भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में रविवार (22 सितंबर) को चौथे दिन ही हरा दिया। इसके तुरंत बाद बीसीसीआई ने दूसरे टेस्ट टीम की घोषणा कर दी। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया। पहले टेस्ट की वही टीम दूसरे टेस्ट के लिए बरकरार रखी गई है। अब संभावना है कि दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव होंगे।

भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज का पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है।  सीरीज का दूसरा मैच कानपुर के ग्रीन पार्क मैदान पर खेला जाएगा। इस बीच, इस मैच में पिच कैसी होगी? आइए जानते हैं

कानपुर की पिच काली मिट्टी से बनी है 

भारतीय टीम चेन्नई की लाल मिट्टी वाली पिच पर 3 तेज गेंदबाजों और 2 स्पिनरों के साथ मैदान में उतरी। अब टीम कानपुर की काली मिट्टी वाली पिच पर खेलेगी। काली मिट्टी की पिच से स्पिनरों को मदद मिलेगी। ऐसे में रोहित शर्मा 3 स्पिनर और 2 तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। यानि हमें कुलदीप यादव प्लेइंग 11में दिख सकते हैं।

सीरीज का पहला मैच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला गया था। इस मैच में तेज गेंदबाज और स्पिनर दोनों को मदद मिली. पहली पारी में भारत की ओर से गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए।  दूसरी पारी में अश्विन की फिरकी का जादू देखने को मिला और उन्होंने 6 विकेट लिए।

INDIA vs BANGLADESH 2nd Test पिच रिपोर्ट (Kanpur Pitch Report)

कानपुर की पिच की बात करें तो यह पिच स्पिनरों के लिए फायदेमंद हो सकती है। चेपॉक के मैदान पर गेंद उछल रही थी। लेकिन इस पिच पर गेंद कम उछाल लेगी। ऐसे में भारतीय टीम 3 स्पिनर्स के साथ मैदान में उतर सकती है।

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।

আরো ताजा खबर

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...