Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN, 2nd Test: Match Preview: हेड टू हेड रिकॉर्ड, वेन्यू, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI, और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

IND vs BAN 2nd Test Match Preview हेड टू हेड रिकॉर्ड वेन्यू पिच रिपोर्ट प्लेइंग XI और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

IND vs BAN (Photo Source: Getty Images)

IND vs BAN, 2nd Test: Match Preview: भारत (India) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 सितंबर से कानुपर में खेला जाएगा। पहले मैच में जीत दर्ज कर मेजबान भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

सीरीज का पहला टेस्ट मैच चेपॉक में खेला गया था। टीम इंडिया ने पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करते हुए 376 रन बनाए थे। रविचंद्रन अश्विन ने 133 गेंदों में सर्वाधिक 113 रन बनाए थे और रवींद्र जडेजा ने 86 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। वहीं, बांग्लादेश के लिए हसन महमुद ने 5 विकेट चटकाए थे।

टीम इंडिया की शानदार गेंदबाजी के चलते फिर बांग्लादेश पहली पारी में 149 रनों पर ऑलआउट हो गई। जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए थे। भारत ने शुभमन गिल (119*) और ऋषभ पंत (109) की शतकीय पारी के बल पर दूसरी पारी 287 रनों पर घोषित की और बांग्लादेश को जीत के लिए 515 रनों का लक्ष्य मिला था।

बांग्लादेश लक्ष्य का पीछा करते हुए 234 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत ने 280 रनों से मैच जीता। नजमुल हुसैन शान्तो ने टीम के 127 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली। वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिए 21 ओवरों में 88 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे।


IND vs BAN, 2nd Test: मैच डिटेल्स

मैच वेन्यू तारीख और समय लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट डिटेल्स यहाँ देखे
भारत बनाम बांग्लादेश, दूसरा टेस्ट ग्रीन पार्क, कानपुर 27 सितंबर-1 अक्टूबर, सुबह 9ः30 बजे (भारतीय समयानुसार) Sports 18 & Jio Cinema App & Website IND vs BAN, 2nd Test Match Live Score

IND vs BAN, 2nd Test: Green Park, Kanpur पिच रिपोर्ट-

ग्रीन पार्क, कानपुर की पिच काली मिट्टी से बनाई गई है। कानपुर की पिच की बात करें तो यह पिच स्पिनरों के लिए फायदेमंद हो सकती है। चेपॉक के मैदान पर गेंद उछल रही थी। लेकिन इस पिच पर गेंद कम उछाल लेगी। इस मैदान पर अब तक 23 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 7 मैच जीते हैं। टेस्ट मैचों में इस मैदान पर अब तक का सर्वोच्च स्कोर 676/7 है जो भारत ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था।


भारत बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में:

मैच भारत ने जीते बांग्लादेश ने जीते ड्रॉ टाई
14 12 00 02 00

 


IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग11 

भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11

शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा

यह भी पढ़े:- IND vs BAN Dream11 Prediction, 2nd Test Match: भारत vs बांग्लादेश ड्रीम 11, फैंटसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग 11 आज के दूसरे टेस्ट मैच के लिए 27 Sep 2024

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...

SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!

SA vs AUS 2026: South Africa Crush Australia by 176 Runs in Cape Town to Reclaim No. 1 ICC Test Ranking After a Decade (image via getty) शनिवार, 31 अक्टूबर...

NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां वनडे टीम...

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...