Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: सूर्यकुमार यादव ने हमें बताया कि भारत 160-170 रन डिफेंड कर रही है, 300 नहीं: रवि बिश्नोई

IND vs BAN सूर्यकुमार यादव ने हमें बताया कि भारत 160-170 रन डिफेंड कर रही है 300 नहीं रवि बिश्नोई

Ravi Bishnoi (Image Credit- Twitter X)

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच 12 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में 133 रनों से हराया है।

मैच में टाॅस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन (111) और सूर्यकुमार यादव (75) की शानदार पारी के दम, 298 रनों का टारगेट बांग्लादेश के सामने जीत के लिए रखा। तो वहीं जब बांग्लादेश इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह सिर्फ 164 रन ही बना पाई।

दूसरी ओर, इस मैच के खत्म होने के बाद स्पिनर रवि विश्नोई (Ravi Bishnoi) का बड़ा बयान सामने आया है। विश्नोई का कहना है कि मैच शुरू होने से पहले हमें सूर्युकमार ने कहा था कि हम 160-170 रन डिफेंड कर रहे हैं, 300 नहीं।

रवि विश्नोई ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मैच खत्म होने के बाद, रवि विश्नोई ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- जब हम गेंदबाजी करने उतरे तो सूर्यकुमार यादव ने हमें बताया कि हम 160-170 का बचाव कर रहे हैं, 300 का नहीं, क्योंकि इससे हमें बाद में ऐसे मैचों के लिए तैयार होने में मदद मिलेगी जिनमें ऐसे स्कोर होंगे। यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी सतह थी, लेकिन हमारी मानसिकता ऐसी ही थी।

विश्नोई ने आगे कहा- यह नई पीढ़ी है और आप देख सकते हैं कि क्या अंतर है। 298 रन का लक्ष्य था और देखिए हमने कैसे आक्रमण किया और उन्हें 160 रन पर आउट कर दिया। नजरिया यह है कि जब आप शीर्ष पर हों, तो शीर्ष पर रहें। इस भारतीय टीम के साथ, हमें मैनेजमेंट द्वारा बताया गया है कि हर दिन एक नया दिन है। एक बार कल का मैच हो गया तो हो गया, हम इसके साथ नहीं रह सकते है।

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...