Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: सच्चाई यही है कि बांग्लादेश का भारत से कोई भी मुकाबला नहीं है: बासित अली

IND vs BAN: सच्चाई यही है कि बांग्लादेश का भारत से कोई भी मुकाबला नहीं है: बासित अली

Sanju Samson (Image Credit- Instagram)

6 अक्टूबर को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बांग्लादेश के खिलाड़ी पहले टी20 में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

यह मैच खत्म होने के बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी बासित अली ने बड़ा बयान दिया है। बासित अली के मुताबिक बांग्लादेश का भारत से मुकाबला बिल्कुल भी नहीं है और ऐसा भी हो सकता है कि मेजबान सीरीज जीतने के बाद हैदराबाद में खेले जाने वाले तीसरे टी20 में ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकते है।

बासित अली ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की है जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘सच्चाई यही है कि बांग्लादेश का भारत से कोई भी मुकाबला नहीं है। यही नहीं दूसरा मैच जीतने के बाद भारत उन बच्चों को भी मौका दे सकते है जो बचे हुए हैं।’

पहले टी20 में भारत के युवा खिलाड़ियों ने किया जबरदस्त प्रदर्शन

मैच की बात की जाए तो बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 127 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान नजमुल हसन शांतो ने 27 रनों की पारी खेली जबकि मेहदी हसन मिराज ने 35* रनों का योगदान दिया। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान तीन चौके जड़े। Towhid Hridoy ने 12 रन बनाए जबकि रिशाद हुसैन 11 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। तस्कीन अहमद ने भी 12 रनों की पारी खेली।

टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट झटके। डेब्युटेंट मयंक यादव ने भी चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट हासिल किया। उनके अलावा हार्दिक पांड्या और वाशिंगटन सुंदर ने भी एक-एक विकेट झटका।

जवाब में टीम इंडिया ने इस मैच को 12 ओवर के भीतर 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। टीम की ओर से संजू सैमसन ने 29 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 29 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 39* रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 9 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: धवन-कोहली को पीछे छोड़ शुभमन गिल ने बनाया रिकाॅर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इतिहास रचते हुए भारतीय टीम के लिए...

INDW vs PAKW: महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना पाकिस्तान से, पिच रिपोर्ट, मौसम का मिजाज व संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानें 

India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) 12 जून से आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के जारी 10वें सीजन में अभी...

ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग

Kane Williamson (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा, जब अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 12 जून को...

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...