Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: भारत ने तीसरे टी20 में रिकाॅर्ड बनाते हुए, बांग्लादेश के सामने जीत के लिए रखा 298 रनों का लक्ष्य

India vs Bangladesh, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X)

IND vs BAN 3rd T20i: भारत और बांग्लादेश के बीच इस समय टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज 12 अक्टूबर, शनिवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं इस मैच में टीम इंडिया ने रिकाॅर्ड बनाते हुए, बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 298 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाए हैं। बता दें कि यह टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। तो वहीं भारत को यहां तक पहुंचाने में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के शतक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संजू ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में शतकीय पारी खेली, जो भारत के लिए टी20 क्रिकेट में लगाया गया दूसरा सबसे तेज शतक है। तो वहीं संजू ने 47 गेंदों में 11 चौके और 8 छ्क्के की मदद से कुल 111 रन बनाए।

Innings Break!

A batting exhibition from #TeamIndia as they post their Highest T20I total of all time 🔥🔥

India set a 🎯 of 298 for Bangladesh as @IamSanjuSamson top-scores with 111(47) 👏👏

Over to our bowlers 💪

Scorecard – https://t.co/ldfcwtHGSC#INDvBAN |… pic.twitter.com/SHDG8omeIu

— BCCI (@BCCI) October 12, 2024

संजू सैमसन ने बनाया टी20आई क्रिकेट में पहला शतक

साथ ही बता दें कि यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में संजू सैमसन का पहला शतक है। सलामी बल्लेबाजी करते हुए संजू के साथी अभिषेक शर्मा (4) जल्दी आउट हुए। लेकिन इसके बाद संजू ने दूसरे विकेट के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर 173 रनों की बड़ी साझेदारी कर, भारत के लिए चीजें आसान कर दीं।

साथ ही मुकाबले में शुरू से ही भारतीय बल्लेबाजों के तीखे तेवर देखने को मिले। टीम इंडिया ने अपना पावरप्ले का बेस्ट स्कोर बनाते हुए पहले 6 ओवर में 82 रन बनाए। तो वहीं सूर्या ने भी कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 75 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रियान पराग ने 34 और हार्दिक पांड्या ने 47 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।

बांग्लादेश की गेंदबाजी की बात की जाए तो तंजिम हसन साकिब को 3 विकेट मिले, तो तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और महमूदुल्लाह को 1-1 विकेट मिला। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या बांग्लादेश भारत से मिले इस पहाड़ जैसे टारगेट का पीछा कर पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

एंडी फ्लावर ने ठुकराया इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच बनने का मौका, बताई बड़ी वजह

Andy Flower (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच की तलाश के बीच पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने साफ कर दिया है कि वह इस...

17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले भारत के पूर्व कप्तान...

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, ‘सब्सटेंस ऑफ एब्यूज’ के सेवन का लगा आरोप

ICC Sanctions Pakistan’s Mohammad Nawaz Over Anti-Doping Breach (image via getty) पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए कार्रवाई की है।...

रोहित शर्मा का विकल्प: ये 3 युवा ओपनर्स ले सकते हैं ODI टीम में ‘हिटमैन’ की जगह

3 Openers Who Can Replace Rohit Sharma in the Indian ODI Squad (image via getty) 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की ओर भारत का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा...