Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: भारत की जीत पर अश्विन की वाइफ ने दी टीम इंडिया को बधाई, सोशल मीडिया पर की स्पेशल पोस्ट 

IND vs BAN: भारत की जीत पर अश्विन की वाइफ ने दी टीम इंडिया को बधाई, सोशल मीडिया पर की स्पेशल पोस्ट 

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच जारी टेस्ट सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में मेजबान टीम इंडिया ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन के दम पर, बांग्लादेश को हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

तो वहीं इस मैच में लोकल प्लेयर रविचंद्रन अश्विन ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले तो उन्होंने 113 रनों की पारी खेलकर, भारत को खराब स्थिति से निकाला, तो इसके बाद बांग्लादेश की दूसरी पारी में 6 विकेट निकालकर, भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

दूसरी ओर, अब टीम इंडिया की इस जीत पर अश्विन की पत्नी प्रथी नारायण ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया दी है। भारत की बांग्लादेश पर शानदार जीत के बाद प्रथी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- स्पेशल जगह पर स्पेशल मूमेंट, भारतीय टीम को जीत के लिए बधाई और पति अश्विन को बेस्ट चीयरलीडर्स के लिए

देखें प्रथी नारायण की यह इंस्टाग्राम पोस्ट

भारत ने बांग्लादेश को 280 रनों से हराया

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारत ने मुकाबले में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में 280 रनों से हराया है। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारतीय टीम ने पहली पारी में अश्विन के 113 और रविंद्र जडेजा की 86 रनों की पारी के दम पर 376 रन बनाए। तो वहीं जब बांग्लादेश पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी, तो वह भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने सिर्फ 149 रनों पर ऑलआउट हो गई।

पहली पारी में 227 रनों की बढ़त के बाद, भारत ने दूसरी पारी में शुभमन गिल (119*) और ऋषभ पंत (109) की शतकीय पारी की मदद से 287/4 के स्कोर पर पारी घोषित की। भारत ने दूसरी पारी में बांग्लादेश के खिलाफ 515 रनों का टारगेट जीत के लिए रखा, लेकिन बांग्लादेश दूसरी पारी में सिर्फ 234 रन ही बना पाई और मैच में उसे 280 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया 

South Africa Women vs India Women, 18th Match (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 21 जून, रविवार को भारत और साउथ...

Women’s T20 World Cup 2026: श्रेयंका पाटिल की चोट से भारत को बड़ा झटका, पूर्व दिग्गज मिताली राज ने जताई चिंता

Women’s T20 World Cup 2026 Mithali Raj (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर...

SL A vs IND A, Final: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का हुआ कब्जा, फाइनल में श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराया

IND A vs SL A Tri Nation A series final 2026 (image via BCCI/X) आज (21 जून) श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के...

Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के...