Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: भले ही उनके आंकड़े इतने बड़े नहीं है लेकिन…: पूर्व खिलाड़ी ने की जसप्रीत बुमराह की जमकर प्रशंसा

IND vs BAN भले ही उनके आंकड़े इतने बड़े नहीं है लेकिन पूर्व खिलाड़ी ने की जसप्रीत बुमराह की जमकर प्रशंसा

Jasprit Bumrah (Source X)

टीम इंडिया ने कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया और दो मैच की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बता दें कि, बांग्लादेश का ऐसा कोई भी खिलाड़ी नहीं था जो जसप्रीत बुमराह के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी कर पाया हो। यही नहीं पिछले काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी की है और तमाम फैंस का दिल जीता है।

हाल ही में पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने जसप्रीत बुमराह की जमकर प्रशंसा की है। आरपी सिंह के मुताबिक जसप्रीत बुमराह को इस बात का काफी दुख होगा कि उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच या प्लेयर ऑफ़ द सीरीज अवार्ड नहीं मिल रहा है।

आरपी सिंह ने कहा कि, ‘मुझे नहीं लगता कि उनके दिमाग में ऐसा कुछ चल रहा होगा क्योंकि वो खुद जानते हैं कि शानदार तेज गेंदबाज किस तरीके के खिलाड़ी हैं। उनके बिना किसी भी कप्तान के लिए मैच में पकड़ बनाना बहुत ही मुश्किल है खासतौर पर भारतीय परिस्थिति में। अगर जसप्रीत बुमराह टीम में नहीं होंगे तो मैच और भी लंबा होगा।’

जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है: आरपी सिंह

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘अगर हम 15 से 20 सालों के बाद उनका इंपैक्ट देखेंगे तो उनके आंकड़े भले ही इतने बड़े नहीं होंगे लेकिन मुझे लगता है कि वो दशक के सर्वश्रेष्ठ मध्य तेज गेंदबाज है। चाहे कोई भी परिस्थिति हो या कोई भी फॉर्मेट या खेल का कोई भी स्टेज, वो अपने कप्तान को हमेशा ही विकेट दिलाते हैं। जसप्रीत बुमराह अपनी टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है।

उन्हें इस बात का बुरा जरूर लगा होगा कि इस टेस्ट सीरीज में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच या सीरीज अवार्ड नहीं मिला है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि चाहे कोई भी परिस्थिति हो बुमराह अपनी टीम के लिए विकेट जरूर लेते हैं। कानपुर टेस्ट में भी उन्होंने महत्वपूर्ण विकेट झटके और अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया।’

আরো ताजा खबर

वैभव सूर्यवंशी ने खोला श्रीलंकाई गेंदबाजों का धागा, मात्र 11 गेंदों में ठोका लिस्ट ‘ए’ क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) रविवार (21 जून) को रंगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम में ट्राई-सीरीज फाइनल के दौरान, इंडिया ‘ए’ और श्रीलंका ‘ए’ के बीच हुए मैच में...

“कमबैक किंग नहीं, टीम में पक्की जगह चाहिए…” – T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद रवि बिश्नोई ने बताया अपना अल्टीमेट टारगेट

Ravi Bishnoi reveals his ultimate target after T20 World Cup 2026 snub (image via getty) भारत के लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई अपने रुक-रुक कर चलने वाले इंटरनेशनल करियर में सिर्फ ‘वापसी...

21 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ENG vs NZ, 2nd Test: मेजबान टीम को जीत के लिए अभी भी 281 रनों की जरूरत 463 रनों के लक्ष्य का पीछा...

जो रुट ने टेस्ट क्रिकेट में स्थापित किया एक और कीर्तिमान, तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

ENG vs NZ 2026: Joe Root (image via getty) शनिवार (20 जून) को लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे...