Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: पहले टी-20 मैच के दौरान कैसा रहेगा ग्वालियर का मौसम और पिच का मिजाज, जानिए यहां

Gwaliyar Stadium (Photo Source: X)

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज यानी 6 अक्टूबर से होने वाला है। सीरीज का पहला मैच ग्वालियर के नए माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर पहली बार कोई इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले ग्वालियर में इंटरनेशनल मुकाबले कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में खेले जाते थे, जहां आखिरी मैच 2010 में खेला गया था। सचिन तेंदुलकर ने इसी मैदान पर वनडे क्रिकेट का पहला दोहरा शतक जड़ा था। इसके बाद ग्वालियर में यह पहला इंटरनेशनल मैच है।

चूंकि पहली बारी इस मैदान पर कोई इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा इस वजह से फैंस के मन में एक सवाल काफी ज्यादा है कि वहां की पिच कैसी रहेगी। आईए ग्वालियर के नए माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट के बारे में जानते हैं। इस मैदान पर पहली बार कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला जा रहा है इसलिए इस बात को लेकर काफी उत्सुकता है कि पिच कैसा व्यवहार करेगी।

ग्वालियर की पिच को लेकर MPCA की अधिकारी ने दिया बड़ा बयान

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के एक अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड के हवाले से बताया कि, “ग्वालियर की पिच शुरू में धीमी और नीची थी, लेकिन बाद में अधिकारियों ने इसे बल्लेबाजों के अनुकूल बना दिया। यह मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग के दौरान स्पष्ट हो गया, जब स्कोर काफी बढ़ गया और कई बार 200 रन का आंकड़ा पार किया गया।”

ग्वालियर में पहले टी20 मैच के लिए बल्लेबाज़ी के अनुकूल पिच उपलब्ध होगी। सीधी बाउंड्रीज छोटी हैं और साइड की बाउंड्री लंबी हैं। इससे गेंदबाजों को अपनी प्लान के बारे में बहुत सावधान रहना होगा।

ग्वालियर में आज मौसम का क्या हाल रहने वाला है?

भारत और बांग्लादेश के बीच ग्वालियर में होने वाले पहले टी20 मुकाबले में बारिश का साया नहीं है और फैंस का मजा बिलकुल भी किरकिरा नहीं होगा। AccuWeather के मुताबिक, मुकाबले के शुरू होने के समय तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं हवा की गति 2 किमी/घंटा की रहने की उम्मीद है। ऐसे में मौसम मैच के लिहाज से अच्छा रहेगा।

আরো ताजा खबर

‘हालात देखकर खेलता हूं, हर बार छक्के-चौके मारना सही नहीं’ – स्ट्राइक रेट की आलोचना पर बोले तिलक वर्मा

Tilak Varma Gives Blunt Response to Strike Rate Criticism (image via getty) भारत के टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपने स्ट्राइक रेट और खेलने के तरीके...

‘कुलदीप यादव को खेलना ही नहीं चाहिए’ – टीम से लगातार बाहर किए जाने पर अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को घेरा

Kuldeep Yadav (image via getty) भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को लगातार बाहर करने पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है।...

“वैभव को एक जेनरेशनल टैलेंट के रूप में तराशे टीम इंडिया”: टी20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा का बड़ा बयान

India must nurture Vaibhav as a generational talent, says Sikandar Raza (image via X) जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारतीय क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर्स और फैंस से अपील की है कि...

21 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश सीरीज के लिए 13-सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान किया; पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की वापसी नेशनल सिलेक्शन पैनल...