Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: पंत की वापसी, अय्यर हुए ड्रॉप, आकाश-यश को मिला, जानिए स्क्वॉड से जुड़ी पांच बड़ी बातें

IND vs BAN पंत की वापसी अय्यर हुए ड्रॉप आकाश-यश को मिला जानिए स्क्वॉड से जुड़ी पांच बड़ी बातें
Team India (Image Credit- Twitter X)बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए BCCI ने रविवार को टीम का ऐलान किया। बोर्ड ने सिर्फ पहले मैच के लिए स्क्वॉड की घोषणा की है। भारत की टेस्ट टीम में करीब 21 महीने बाद ऋषभ पंत की वापसी हुई है, जबकि यश दयाल पहली बार टीम में जगह बनाने में कायमाब हुए। वहीं स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को ड्रॉप कर दिया गया है। वह आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे।

भारत के लिए एक मैच खेल चुके आकाश दीप को एक बार फिर स्क्वॉड में शामिल किया गया। इस आर्टिकल में हम आपको भारतीय स्क्वॉड से जुड़ी पांच बड़ी बातों के बारे में बता रहे हैं।

ऋषभ पंत की हुई वापसी

मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ 2022 में 22 से 25 दिसंबर तक खेलने के बाद 30 दिसंबर को पंत एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसके बाद वो कई महीनों तक क्रिकेट से दूर रहे और इस साल आईपीएल के जरिए उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की। पंत ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिताब जीतने वाले अभियान में राष्ट्रीय टीम में वापसी की। इसके बाद वनडे टीम में भी जगह बनाने में कामयाब हुए, जबकि अब दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करके टेस्ट में भी शामिल हो गए।

श्रेयस अय्यर को नहीं मिली जगह

भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे, इसके बाद उन्होंने वनडे टीम में वापसी जरूर की। लेकिन वह टेस्ट टीम में जगह बनाने में असफल रहे। दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में भी श्रेयस ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके। ऐसे में उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली। इंग्लैंड के खिलाफ चोटिल होने के बाद उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया गया था।

यश दयाल को मिला मेडन कॉल-अप

उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को भी पहले टेस्ट के लिए पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। यश दयाल दलीप ट्रॉफी में इंडिया बी की ओर से खेल रहे हैं। उन्होंने पहले मैच में 4 विकेट लिए थे। दयाल ने अब तक 26 फर्स्ट क्लास मैचों में 76 विकेट चटकाए हैं। यश दयाल को अगर प्लेइंग XI में मौका मिलता है, तो वह पहली बार भारत के लिए खेलेंगे।

आकाश दीप पर जताया भरोसा

भारत के लिए एक टेस्ट मैच खेल चुके आकाश दीप को एक बार फिर स्क्वॉड में शामिल किया गया है। आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने तीन विकेट लिए थे। वहीं अब दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में आकाश दीप ने 9 विकेट झटके हैं। ऐसे में सेलेक्टर्स ने एक बार फिर आकाश दीप पर भरोसा जताया है।

विराट कोहली की हुई वापसी

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली को बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआती टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है। विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में एक भी मैच नहीं खेले थे। लेकिन एक बार फिर वह रेड बॉल फॉर्मेट में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हाल ही में समाप्त हुई श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली का फॉर्म बेहद खराब था लेकिन टेस्ट में भारतीय फैंस उनसे बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे होंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: एलिमिनेटर में RR की 47 रन से शानदार जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, SRH vs RR, Eliminator: Stats Review (image via X) राजस्थान रॉयल्स 27 मई को मुल्लनपुर में आईपीएल एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद पर 47 रनों की शानदार जीत के...

28 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026 Eliminator: सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर, राजस्थान राॅयल्स ने दूसरे क्वालिफायर में बनाई जगह राजस्थान राॅयल्स ने आईपीएल 2026...

IPL 2026: नीतीश कुमार रेड्डी का विकेट लेने के बाद रवींद्र जडेजा ने किया ‘पुष्पा’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

IPL 2026: Ravindra Jadeja (image via X) भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 27 मई को मुल्लनपुर में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए आईपीएल एलिमिनेटर मैच के दौरान...

SRH vs RR, Top 10 Memes: हैदराबाद बनाम राजस्थान एलिमिनेटर के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, Eliminator, SRH vs RR: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के एलिमिनेटर मैच में, जो सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, राजस्थान रॉयल्स...