Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: तीसरे टी20 में बारिश करेगी मैच का मजा खराब? जानें कैसा रहेगा हैदराबाद का मौसम

IND vs BAN: तीसरे टी20 में बारिश करेगी मैच का मजा खराब? जानें कैसा रहेगा हैदराबाद का मौसम

Rajiv Gandhi International Stadium (Photo Source: IPL/BCCI)

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज (12 अक्टूबर) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। शुरुआती दो मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है और अब सूर्या एंड कंपनी की नजरें बांग्लादेश का क्लीन स्वीप करने पर होगी। ये मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

इस मैच के शुरू होने से पहले अब फैंस के जेहन में सवाल है कि राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाज आसानी से रन बनाएंगे या फिर गेंदबाज चुनौती बनेंगे? तो इस आर्टिकल में हम आपको राजीव गांधी स्टेडियम की पिच और वहां की मौसम के बारे में बताएंगे।

IND vs BAN: राजीव गांधी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है। अब तक इस मैदान पर भारतीय टीम ने 2 टी20 मुकाबले खेले हैं और दोनों में उन्हें जीत मिली है। वहीं, अब इस मैदान पर 5 मैच खेला जा चुका है, जिसमें टॉस की भूमिका काफी अहम रही है। टॉस जीतने वाली टीम यहां रन चेज करना पसंद करती है। अब तक इस मैदान पर पहले बैटिंग करने वाली टीम को 2 जीत मिली है।

जबकि रनों का पीछा करने वाली टीम ने 3 मैचों जीत दर्ज की है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है, तो ऐसे में यहां स्पिनर्स की भूमिका काफी अहम हो जाएगी। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आज के मैच में किसका पलड़ा भारी रहता है? बल्लेबाजों का या गेंदबाजों का?

IND vs BAN: हैदराबाद की वेदर रिपोर्ट

मौसम विभाग की मानें तो भारत-बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 के दौरान हैदराबाद में बादल छाए रहेंगे। वहीं, तापमान 23 डिग्री से 26 डिग्री तक रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना 23 फीसदी है, लेकिन मैच के दौरान बारिश के आसार नहीं हैं। इसके अलावा हवा की रफ्तार 24 किलीमीटर प्रतिघंटा रहेगी और ह्यूमिडिटी 89 फीसदी रहने की संभावना है।

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...