Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: ‘ताकत शारीरिक नहीं होती, बल्कि इच्छाशक्ति है’ टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश का 2-0 से सफाया करने के बाद गौतम गंभीर

IND vs BAN ताकत शारीरिक नहीं होती बल्कि इच्छाशक्ति है टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश का 2-0 से सफाया करने के बाद गौतम गंभीर

Team India (Image Credit- Twitter X)

Gautam Gambhir after IND vs BAN Test Series: बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस समय भारतीय दौरे पर है। तो वहीं आज जारी टेस्ट सीरीज की समाप्ति दूसरे टेस्ट मैच में भारत की 7 विकेट से जीत के बाद हो गई है।

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए मैच में 7 विकेट से जीत हासिल कर, दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश का 2-0 से सफाया कर दिया है। इससे पहले भारत ने चेन्नई टेस्ट मैच 280 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी।

कानपुर टेस्ट मैच में भारतीय टीम की जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि मुकाबले का ढाई दिन का खेल बारिश की वजह से धुल गया था। लेकिन इसके बाद भी भारतीय टीम ने अटैकिंग क्रिकेट खेलकर मैच में जीत हासिल की है। तो वहीं टीम इंडिया की इस जीत के बाद टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

बता दें कि भारत द्वारा बांग्लादेश का टेस्ट सीरीज में 2-0 से सफाया करने के बाद, गंभीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया जीत के बाद कुछ फोटोज लगाई है। इन फोटोज को शेयर करते हुए गंभीर ने लिखा- ताकत शारीरिक नहीं होती, यह अदम्य इच्छाशक्ति है (Strength isn’t physical, it’s the indomitable will)

टेस्ट सीरीज के गंभीर की निगाहें टी20 सीरीज पर

दूसरी ओर, अब भारत को टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत दिलाने के बाद, गंभीर की निगाहें 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में, बांग्लादेश का सफाया करने पर होंगी। बता दें कि सीरीज का पहला मैच ग्वालियर, दूसरा मैच 9 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम, तो तीसरा मैच 12 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...