Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN टेस्ट सीरीज में भारत की जीत के बाद, आकाश चोपड़ा ने जसप्रीत बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान

IND vs BAN टेस्ट सीरीज में भारत की जीत के बाद, आकाश चोपड़ा ने जसप्रीत बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान

Team India (Image Credit- Twitter X)

भारत ने हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की है। तो वहीं इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन को लेकर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) का बड़ा बयान सामने आया है।

आकाश का कहना है कि इस सीरीज में बुमराह का गेंदबाजी करना खास तौर पर याद रखा जाएगा, क्योंकि उन्होंने चार पारियों में मुशफिकुर रहीम जैसे अनुभवी खिलाड़ी का विकेट हासिल किया था। गौरतलब है कि कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में हुए दूसरे टेस्ट मैच को 7 विकेट से अपने नाम करने के बाद, भारत ने टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीत लिया था।

आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत की बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत के बाद, आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- इस सीरीज में भारत की जीत का तीसरा सबसे बड़ा कारण होगा, जसप्रीत बुमराह, क्या गेंदबाज है वो। वह घर पर भारत के लिए बहुत ही कम मैच खेलते हैं, लेकिन अब उन्होंने खेलना शुरू कर दिया है, क्योंकि अब टीम में तीन गेंदबाज खेलते हैं, तो आपको लगता है कि यह अनुकूल परिस्थितियां है, लेकिन ऐसा नहीं है।

चोपड़ा ने आगे कहा- कानपुर की पिच पर कैच स्लिप में जा रहे थे, यह एक खराब पिच थी और गेंदें नीची रह रही थी। जब लोग गेंदें छोड़ रहे थे, तो उसने उनके स्टंप पर हिट करने का प्रयास किया। मुशफिकुर रहीम जैसे सीनियर खिलाड़ी का विकेट का नंबर उनकी जेब में था।

दूसरी ओर, अब भारत की नजर टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश का सफाया करने के बाद, 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को अपने नाम करने पर होंगी। इस सीरीज की शुरुआत ग्वालियर में हाल में ही बनकर तैयार हुए न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...