Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: गेंदबाजी और बल्लेबाजी एक ही मैच में दो अलग-अलग स्पोर्ट्स हैं: रविचंद्रन अश्विन

Ravi Ashwin (Pic Source-X)

भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच की शुरुआत चेन्नई में हो चुकी है। इस मैच की पहली पारी में भारतीय टीम की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 133 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 113 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान बांग्लादेश के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा था।

यही नहीं रविचंद्रन अश्विन ने रवींद्र जडेजा के साथ सातवें विकेट के लिए 199 रनों की शानदार साझेदारी की थी जिसकी वजह से मेजबान ने मैच में वापसी की थी। रविचंद्रन अश्विन पहली पारी में गेंदबाजी से अपनी छाप नहीं छोड़ पाए और वो एक विकेट भी अपने नाम नहीं कर पाए। बता दें कि अश्विन अनिल कुंबले के बाद भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। उन्होंने इस बात पर हामी भरी है कि एक ही मैच में गेंदबाजी और बल्लेबाजी काफी अलग-अलग खेल है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि, ‘एक ही खेल में गेंदबाजी और बल्लेबाजी अलग-अलग स्पोर्ट्स हैं। एक चीज को लगातार करते रहना चाहिए जबकि दूसरी चीज लगातार हो ऐसा होना मुमकिन नहीं है। इस समय मैं इन दोनों को ही अलग-अलग तरीके से देखता हूं और इसीलिए जब मैं बल्लेबाजी करने के लिए उतरा था तो मेरे दिमाग में सिर्फ यही चल रहा था कि खेल को अपने पक्ष में लाना है।’

इस समय मैं सिर्फ अपने खेल का लुफ्त उठाना चाहता हूं: रविचंद्रन अश्विन

अनुभवी खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘आलोचकों को मैं अपने प्रदर्शन से जवाब देकर खुद को खुश रखता हूं। इस समय मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं अपने खेल का लुफ्त उठा सकूं। मैं सिर्फ यही चाहता हूं कि अपने खेल को खुश होकर खेलूं और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दूं।’

अभी तक इस पहले टेस्ट में भारतीय टीम काफी अच्छी स्थिति में है और वो इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। अपनी पहली पारी में बांग्लादेश टीम 149 रन पर ऑलआउट हो गई थी जबकि टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे। मेजबान दूसरी पारी में भी इस समय काफी अच्छी स्थिति में है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...