Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: ऋषभ पंत ने छोड़ा Tanzid Hasan का एक आसान कैच, कहीं ये भारत को भारी ना पड़ जाए

India vs Bangladesh (Image Credit- Twitter X)

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप का 47वां मैच आज 22 जून को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुनी और टीम इंडिया ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 197 रनों का टारेगट रखा है।

तो वहीं जब बांग्लादेश भारतीय टीम से मिले इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत से एक गलती हो गई, और उन्होंने विकेट के पीछे तंजिद हसन (Tanzid Hasan) का एक आसान कैच छोड़ दिया। बता दें कि यह घटना भारतीय पारी के 6वें ओवर में देखने को मिली।

जसप्रीत बुमराह द्वारा फेंके गए इस ओवर की दूसरी फेंकी गई बैक ऑफ लेंथ गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद तंजिद हसन एक तेज गेंद शाॅट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले से किनारा लेकर सीधे ऋषभ पंत के पास गई, लेकिन पंत ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया। इस समय तंजिद 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। देखने लायक बात होगी कि यह ड्राॅप कैच भारतीय टीम को भारी पड़ता है या नहीं?

Here I feel for Jasprit Bumrah, my man even celebrated the wicket. But then we have Rishabh Pant behind the stumps, who couldn’t took easiest of catch with gloves in hands💔

Samson, KL or Ishan would have never dropped such easy catches. pic.twitter.com/CJvIycbGfG

— Rajiv (@Rajiv1841) June 22, 2024

भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य

तो वहीं आपको मैच की पहली पारी के बारे में बताएं तो टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए हैं।

सलामी बल्लेबाज व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। इसके बाद कोहली 37 तो रोहित 23 रन बनाकर आउट हुए। साथ ही विकेटकीपर ऋषभ पंत ने 36 रन बनाए, तो वहीं अंत में पांड्या 50* रन बनाकर नाबाद रहे। तो वहीं बांग्लादेश की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो तंजिम हसन साकिब व रिशाद हुसैन को 2-2 विकेट मिले, तो शाकिब अल हसन को 1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

11 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. इसका स्वाद जितना ज्यादा चखेंगे, उतना ही ज्यादा वहां जाना चाहेंगे: जेमिमा रोड्रिग्ज का लक्ष्य पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है जिओहॉटस्टार की...

Sourav Ganguly और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, कोलकाता पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Sourav Ganguly Files Police Complaint in Kolkata Over Death Threats to Him and Wife Dona (image via X) Sourav Ganguly death threats: भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान और बंगाल क्रिकेट...

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...