Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: आकाश चोपड़ा ने कानपुर टेस्ट की जीत को कहा ‘ऐतिहासिक’, रोहित शर्मा की कप्तानी की भी प्रशंसा की

IND vs BAN आकाश चोपड़ा ने कानपुर टेस्ट की जीत को कहा ऐतिहासिक रोहित शर्मा की कप्तानी की भी प्रशंसा की

Shubman Gill & Akash Chopra

पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट की जीत को ‘ऐतिहासिक’ कहा है। आकाश चोपड़ा के मुताबिक सभी लोगों को यह लग रहा था कि दूसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त होगा। बता दें कि, बारिश की वजह से दूसरे टेस्ट मैच में ढाई दिन का खेल नहीं हो पाया था। हालांकि इसके बावजूद टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दूसरे टेस्ट को अपने नाम किया।

यही नहीं इस जीत के साथ टीम इंडिया ने दो मैच की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। दूसरी टेस्ट की बात की जाए तो बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 233 रन बनाए थे जिसके जवाब में मेजबान ने अपनी पहली पारी को 255 रन पर 9 विकेट पर घोषित कर दिया था। इसके बाद बांग्लादेश दूसरी पारी में 146 रन पर ऑलआउट हो गया। 95 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘दूसरा कारण जिसकी वजह से यह सीरीज सभी को याद रहेगी की इतिहास बन चुका है। आप लोग कहेंगे कि इसमें कौनसी बड़ी बात है कि हम लोगों ने बांग्लादेश को हरा दिया जबकि उन्होंने उससे पहले पाकिस्तान को हराया था। आप इंडिया को नहीं हरा सकते हैं क्योंकि अभी तक कोई भी टीम ऐसा नहीं कर पाई है।

पहला खेलने का तरीका बदला है। हम लोगों ने उस पिच पर खेला था जहां टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही है। वो भी तीन तेज गेंदबाजों के साथ। इसका मतलब यह है कि आप खुद को चुनौती दे रहे हैं। अगर हम कानपुर की बात करें तो पहले दिन 35 ओवर ही फेके गए थे जबकि दूसरे और तीसरे दिन खेल नहीं हुआ था। आप लोगों ने कहा था कि 100% ड्रॉ होगा।’

हम लोगों ने मैच जीता जब 40 ओवर बचे हुए थे: आकाश चोपड़ा

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘हम लोगों ने मैच तब जीता जब 40 ओवर बचे हुए थे। सिर्फ डेढ़ दिन का खेल बचा हुआ था और ढाई दिन का खेल नहीं हो पाया था। हालांकि इसके बावजूद हम लोगों ने जीत दर्ज की। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि हम यह मैच जीतेंगे लेकिन हमने शानदार उपलब्धि अपने नाम की है।’

रोहित शर्मा को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ‘यह मैच और सीरीज रोहित शर्मा के टेस्ट कप्तान के रूप में लेगेसी को याद रखेगी क्योंकि मानसिकता में बदलाव और कप्तान के आत्मविश्वास के बिना यह सीरीज 2-0 से नहीं जीत पाते। रोहित शर्मा ने काफी अच्छी कप्तानी की और उनकी मानसिकता भी सकारात्मक रही।’

আরো ताजा खबर

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...