Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: तो इस वजह से सुपर 8 मैच में भारत के खिलाफ हारी बांग्लादेश, शाकिब अल हसन ने बताई बड़ी वजह 

Shakib Al Hasan (Image Credit- Twitter X)

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप का 47वां मैच, 22 जून को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया ने हरफनमौला खेल के दम पर 50 रनों से जीत हासिल की है।

मुकाबले की बात की जाए तो टाॅस हारकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। तो वहीं जब बांग्लादेश भारत से मिले एक मजबूत टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 146 रन ही बना पाई, और मैच में उसे 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

तो वहीं इस मुकाबले में बांग्लादेश टीम की हार पर टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) का बड़ा बयान सामने आया है। शाकिब का कहना है कि एक यूनिट के तौर पर हमारे पास रनों की कमी थी।

शाकिब अल हसन ने दिया बड़ा बयान

भारत के खिलाफ बांग्लादेश की हार के बाद शाकिब अल हसन ने पत्रकारों से कहा- एक बल्लेबाजी यूनिट के रूप में हमारे पास रनों की कमी है। हमने पिछले गेम में 140 रन बनाए थे, और आज 146 रन बनाए। हमें आज बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था क्योंकि हमारे सामने टारगेट था।

हम लोगों को यह भी नहीं दिखा सके कि हम आज टारगेट का पीछा करने का प्रयास कर रहे थे। मुझे नहीं लगता कि टीम की बल्लेबाजी में आत्मविश्वास था, पूरे वर्ल्ड कप के दौरान ये एक फील्ड है जिसमें हमें कमी महसूस हुई है।

शाकिब ने आगे कहा- आपको भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ अपना बेस्ट खेल दिखाना होगा। मुझे लगता है कि हमारे पास स्किल और पावर की कमी है। हम विरोधी टीम पर दबाव बनाने कि लिए बुनियादी काम भी नहीं कर पाए। हम बड़े रन बनाने में सक्षम है, और पिछले दो विकेटों पर अच्छा खेले थे।

আরো ताजा खबर

ENG W vs IND W: ‘इंजरी टाइम आसान नहीं था’ इंग्लैंड के खिलाफ मैच विनिंग फिफ्टी के बाद बोली यास्तिका भाटिया

Yastika Bhatia(Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों का शानदार आगाज करते हुए इंग्लैंड को पहले टी20 मुकाबले में 38...

‘वह पूरी तरह से तैयार है’ संगाकारा ने वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने का समर्थन किया

Vaibhav Sooryavanshi and Kumar Sangakkara (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स के हेड कोच कुमार संगाकारा का मानना है कि 15 वर्षीय युवा स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम...

IPL 2026: GT vs RR, Qualifier 2: दूसरे क्वालिफायर मैच में बने ये बड़े रिकाॅर्ड व स्टैट्स

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X) गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान राॅयल्स को 7 विकेट से हराकर, फाइनल में जगह बना ली है। मुकाबले में...

GT vs RR: क्वालिफायर में हार के बाद फूट-फूट कर रोने लगे वैभव सूर्यवंशी, वायरल हुई वीडियो 

VAIBHAV SURYAVANSHI (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मैच में राजस्थान राॅयल्स को, गुजरात टाइटंस के हाथों 7 विकेट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। तो...