
Jasprit Bumrah & Travis Head (Photo Source: X/Twitter)
IND vs AUS: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 राउंड का 11वां मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेंट लुसिया में खेला गया। मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग कर कंगारू टीम को 206 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरुआत की थी, टीम ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 65 रन बना लिए थे।
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) टूर्नामेंट में अब तक हर विरोधी टीम के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए नजर आए थे। लेकिन ट्रैविस हेड के खिलाफ उनके सारे प्लान फेल हो गए। हेड ने पारी के चौथे ओवर में बुमराह के खिलाफ तीन शानदार चौके जड़े। ट्रैविस हेड की ऐसी बल्लेबाजी देख बुमराह भी हक्के-बक्के रह गए थे।
चौथे ओवर में ट्रैविस हेड ने Jasprit Bumrah के खिलाफ लगाए चार चौके
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) द्वारा डाले गए पारी के चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर ट्रैविस हेड ने ओवर पॉइंट की तरफ चौका लगाया था। फिर अगली गेंद पर मिड-विकेट की ओर भी चौका लगा दिया था। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं आए, लेकिन फिर चौथी लो-फुल टॉस गेंद का सामना कर हेड ने एक और चौका जड़ दिया था।
चौथे ओवर में बुमराह का सामना करने से पहले ट्रैविस हेड ने मात्र तीन गेंदें खेली थी, जिसमें वह एक भी रन बना पाए थे। भारत के खिलाफ उन्होंने अपनी पारी का पहला रन बुमराह के खिलाफ चौका लगाकर बनाया था। जसप्रीत बुमराह द्वारा डाले गए चौथे ओवर में कुल 14 रन ऑस्ट्रेलिया ने बनाए थे।
The Travis Head blows up! Three fours in four balls from Jasprit Bumrah before Wicket falls! #INDvAUSpic.twitter.com/NCzzbRYTGJ#TravisHead #JaspritBumrah #T20WorldCup #AFGvsBAN #shameless #ICCT20WC2024 #T20WC2024 #Cricket #INDvsENG #RashidKhan #worldcup2024 #TeamIndia
— six6slive (@six6slive) June 25, 2024
आपको बता दें जसप्रीत बुमराह ने इस ओवर से पहले जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में डाले गए 19 ओवरों में केवल 4 चौके दिए थे। लेकिन ट्रैविस हेड के खिलाफ उन्होंने तीन चौके खाए।
ट्रैविस हेड ने भारत के खिलाफ 24 गेंदों में जड़ा अर्धशतक
आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत के खिलाफ एक बार फिर ट्रैविस हेड शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। ट्रैविस हेड ने सुपर-8 राउंड के अहम मैच में मात्र 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज
17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा
BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल
राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

