Skip to main content

ताजा खबर

IND VS AUS 2025: पैट कमिंस ने रोहित और विराट को नहीं किया ‘ऑल टाइम’ टीम में शामिल, पढ़ें बड़ी खबर

IND VS AUS 2025: पैट कमिंस ने रोहित और विराट को नहीं किया ‘ऑल टाइम’ टीम में शामिल, पढ़ें बड़ी खबर

Pat Cummins (Image Credit- Twitter/X)

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने भारत और ऑस्ट्रेलिया की ‘व्हाइट बॉल’ श्रृंखला से पूर्व दोनों देशों की कंबाइंड ‘ऑल टाइम’ प्लेइंग 11 बनाई। उन्होंने मात्र तीन भारतीय खिलाड़ियों को अपनी 11 में स्थान दिया, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे नाम शामिल नहीं हैं।

कमिंस ने सलामी बल्लेबाज़ों के तौर पर क्रिकेट के सबसे खूबसूरत और दर्शनीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के महानतम बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को जगह दी। वहीं कमिंस ने अपनी टीम में नंबर 3 से नंबर 6 तक के लिए रिकी पोंटिंग, स्टीव स्मिथ, शेन वॉटसन और माइकल बेवन को चुना, जबकि उन्होंने एमएस धोनी को अपनी टीम का विकेटकीपर चुना।

बता दें कि धोनी ने भारतीय टीम को बतौर कप्तान टी20 वर्ल्ड कप 2007 के साथ-साथ 2011 के विश्व कप में विजयी बनाया, और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भी जितवाई। उन्होंने  मैचों में रन बनाए, साथ ही कैच लिए और स्टंपिंग भी की।

गेंदबाजी क्रम में कमिंस ने संतुलित यूनिट बनाई

कमिंस, जिन्होंने पहले स्पष्ट कर दिया था कि वह केवल संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को चुनेंगे, उन्होंने ब्रेट ली और शेन वॉर्न की घातक तेज-स्पिन जोड़ी को चुना। ली ने मैचों में इस फॉर्मेट में विकेट लिए थे, जबकि वॉर्न के नाम मैचों में विकेट थे।

अपनी टीम को पूरा करने के लिए, कमिंस ने जहीर खान और ग्लेन मैक्ग्रा की एक और बाएँ-दाएँ हाथ की जोड़ी को चुना। जहीर ने 2011 विश्व कप में भारत की विजय में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उस संस्करण में सबसे ज़्यादा विकेट झटकने वाले गेंदबाज बने, वहीं दूसरी ओर मैक्ग्रा वनडे के साथ-साथ टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी लाइन और लेंथ में हमेशा सुसंगत रहे हैं। यह बातें उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से की।

पैट कमिंस फिलहाल अपनी पीठ में चोट के चलते भारत और ऑस्ट्रेलिया की व्हाइट बॉल श्रृंखला से भी बाहर हो चुके हैं। उनकी गैर-मौजूदगी में मिचेल मार्श एक-दिवसीय दल का नेतृत्व करेंगे।

पैट कमिंस की सर्वकालिक भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम:

डेविड वॉर्नर, सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, स्टीव स्मिथ, शेन वॉटसन, माइकल बेवन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ब्रेट ली, शेन वॉर्न, जहीर खान और ग्लेन मैक्ग्रा |

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...